Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big Deal Apple iPhone 17 to be 8000 rupees discount in Flipkart Republic Day Sale 2026 get it just 74999 rupees
Apple फैंस की लगी लॉटरी! Republic Day Sale में पहली बार ₹8000 सस्ता मिलेगा iPhone 17, सिर्फ ₹74999 घर ले आएं

Apple फैंस की लगी लॉटरी! Republic Day Sale में पहली बार ₹8000 सस्ता मिलेगा iPhone 17, सिर्फ ₹74999 घर ले आएं

संक्षेप:

Flipkart की रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple iPhone 17 पहली बार 74,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और सीमित स्टॉक के साथ यह बंपर फोन डील आईफोन लवर्स के लिए बड़ा मौका है।

Jan 12, 2026 07:40 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Apple स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक Flipkart Republic Day Sale 2026 के दौरान Apple iPhone 17 को पहली बार 74,999 रुपए की आकर्षक कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा, जो इसके लॉन्च प्राइस 82,900 रुपए से लगभग 8,000 रुपए सस्ता है। यह सेल 17 जनवरी से शुरू हो रही है। बता दें कि iPhone 17 भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ था और इसे अब तक Apple के लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट, प्रीमियम कैमरा सिस्टम और सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। Flipkart से खरीदी के दौरान यूजर्स को बैंक कार्ड ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और सीमित अवधि के स्पेशल छूट भी मिलने की संभावना है, जिससे इसकी EFFECTIVE कीमत और भी कम हो सकती है। यह ऑफर खासकर उन लोगों के लिए बड़ा मौका हो सकता है जो नए साल में Apple स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। सेल चलने के दौरान स्टॉक सीमित रहेगा।

Flipkart Republic Day Sale में iPhone 17 की डील डिटेल्स

iPhone 17 का बेस मॉडल भारत में कभी 82,900 रुपए के प्राइस टैग पर लॉन्च हुआ था, जिसमें 256GB स्टोरेज और 8GB RAM विकल्प शामिल हैं। अब Flipkart की Republic Day Sale 2026 में इसे 74,999 रुपए की शानदार कीमत में बेचा जाएगा।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹12000 तक सस्ते हुए OnePlus के 7300mAh बैटरी, DSLR जैसे कैमरा वाले फोन्स

रिपब्लिक डे सेल की यह डील सीधे 8,000 रुपए की कटौती के बराबर माना जा रहा है, लेकिन अनुमान है कि बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अन्य प्रमोशनल डिस्काउंट से यह कीमत और भी कम हो सकती है।

iPhone 17 के फीचर्स क्यों खास है यह फोन?

iPhone 17 को Apple के लेटेस्ट A19 Bionic प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है,। इसका 3nm तकनीक पर आधारित प्रोसेसर मोबाइल ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद तरीके से हैंडल करता है यह फीचर इसे आज के हाई-एंड यूजर्स के लिए एक पावरफुल विकल्प बनाता है। फोन में 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो शानदार कलर प्रजेंटेशन, HDR10 सपोर्ट और चमकदार आउटडोर व्यूइंग अनुभव के लिए जाना जाता है।

iPhone 17 में 48MP फ़्यूज़न मुख्य कैमरा और 48MP फ़्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। इसके कैमरा सिस्टम में “Spatial Photos” और “Spatial Videos” जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यह फोन A19 चिप के साथ अच्छी बैटरी एफिशिएंसी भी प्रदान करता है, साथ ही Wi-Fi 7, Bluetooth 6, और बेहतर नेटवर्किंग सपोर्ट भी मिलता है।

ये भी पढ़ें:कल पहली बार तगड़े डिस्काउंट पर खरीदें 200MP कैमरा वाले Oppo Reno 15 सीरीज फोन्स
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।