इंटरनेट की जरूरत होगी खत्म! iPhone यूजर्स बिना नेटवर्क भी भेज पाएंगे फोटो और इस्तेमाल कर पाएंगे Maps

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Apple यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कंपनी जल्द iPhone में ऐसा फीचर लाने वाली है, जिससे बिना इंटरनेट के भी फोटो और मैप्स शेयर किए जा सकेंगे।

इंटरनेट की जरूरत होगी खत्म! iPhone यूजर्स बिना नेटवर्क भी भेज पाएंगे फोटो और इस्तेमाल कर पाएंगे Maps

स्मार्टफोन आज पूरी तरह इंटरनेट पर निर्भर हैं। चाहे फोटो भेजना हो, मैप्स देखना हो या किसी से कनेक्ट रहना हो कोई भी काम बिना डेटा या WiFi के नहीं हो सकता है। लेकिन Apple Inc. एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। एप्पल आने वाले समय में iPhone यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट के भी फोटो भेज सकेंगे और मैप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी की फोन में बिना इंटरनेट के भी कई सारे काम हो सकेंगे। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो अक्सर ऐसे इलाकों में जाते हैं जहां नेटवर्क नहीं होता, जैसे पहाड़, जंगल या दूरदराज के इलाके।

यह फीचर इसलिए खास होने वाला है क्योंकि यह इंटरनेट की निर्भरता को कम कर सकता है। आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां नेटवर्क नहीं होता, और ऐसे में यह टेक्नोलॉजी लोगों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है।

iPhone का नया सैटेलाइट फीचर

Apple पहले से ही iPhone में सैटेलाइट बेस्ड फीचर्स दे रहा है, लेकिन अभी तक ये फीचर्स सिर्फ इमरजेंसी के लिए सीमित हैं। जैसे Emergency SOS, लोकेशन शेयरिंग और बेसिक मैसेज भेजना। अब कंपनी इस टेक्नोलॉजी को और आगे बढ़ाना चाहती है, ताकि यूजर्स बिना इंटरनेट के भी रोजमर्रा के काम कर सकें। Apple आने वाले अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़ सकता है। इसमें फोटो शेयरिंग, ऑफलाइन मैप्स एक्सेस और थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि यह फीचर iOS 27 के साथ रोलआउट हो सकता है, जिसकी टेस्टिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

जानिए बिना इंटरनेट फोटो और मैप्स कैसे होंगे शेयर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द यूजर्स बिना मोबाइल डेटा या WiFi के भी फोटो भेज सकेंगे। इसके साथ ही Apple Maps को भी सैटेलाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। मतलब अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां नेटवर्क नहीं है, तब भी आप अपनी लोकेशन देख पाएंगे और फोटो शेयर कर पाएंगे। फिलहाल iPhone में सैटेलाइट फीचर का इस्तेमाल कुछ खास कामों के लिए ही किया जाता है। इसमें Emergency SOS, Find My के जरिए लोकेशन शेयर करना और बेसिक टेक्स्ट मैसेजिंग शामिल है। ये फीचर्स खासतौर पर उन जगहों के लिए बनाए गए हैं जहां नेटवर्क नहीं मिलता, लेकिन अब इन्हें और ज्यादा एडवांस बनाया जा रहा है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।