Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big bang POCO phones get HyperOS 3 update get 2k faster speed powerful camera AI feature Check Eligible Devices
Poco यूजर्स की मौज: HyperOS 3 अपडेट आया, अब पुराना फोन चलेगा पहले से दोगुना तेज, मिलेगा तगड़ा कैमरा, AI फीचर भी

Poco यूजर्स की मौज: HyperOS 3 अपडेट आया, अब पुराना फोन चलेगा पहले से दोगुना तेज, मिलेगा तगड़ा कैमरा, AI फीचर भी

संक्षेप:

POCO ने Android 16 आधारित HyperOS 3 का रोलआउट शुरू कर दिया है। इस अपडेट के बाद फोन की स्पीड और स्मूथनेस काफी बढ़ेगी, कैमरा रिज़ल्ट और फोटो-एडिटिंग बेहतर होगी, नए AI फीचर्स रोज़मर्रा के काम आसान कर देंगे।

Nov 27, 2025 10:27 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HyperOS 3 Update: अगर आपका स्मार्टफोन POCO, Redmi या Xiaomi ब्रांड का है तो आपके लिए अभी बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर HyperOS 3 लॉन्च की घोषणा कर दी है, जो अब Android 16 आधारित नई अपडेट है। यह अपडेट सिर्फ UI सुधार ही नहीं लाएगी, बल्कि सिस्टम-लेवल पर परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी, AI फीचर्स और स्मूथ इस्तेमाल का अनुभव बेहतर बनाएगी।

रोलआउट की शुरुआत अक्टूबर–नवंबर 2025 में हुई है और मार्च 2026 तक जारी रहेगी। सबसे पहले POCO F7, POCO X7, Redmi Note 14 सीरीज और Xiaomi 15T सीरीज जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य मॉडल भी अपडेट पाने लगेंगे। तो अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका फोन HyperOS 3 अपडेट पाने वाला है या नहीं, और यह अपडेट आपके लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:Samsung लवर्स के लिए गुड न्यूज: 50MP कैमरा, 6 साल के अपडेट के साथ आ रहा मिड-रेंज

POCO के इन फोन्स को मिलेगा HyperOS 3 अपडेट

October-November 2025

- POCO F7 Ultra

- POCO F7 Pro

- POCO F7

- POCO X7

- POCO X7 Pro (including Iron Man Edition)

November-December 2025

- POCO F6 Pro

- POCO F6

- POCO M6

- POCO M6 Plus 5G

- POCO M7 / M7 Pro 5G

December 2025-March 2026

- POCO F5 Pro

- POCO F5

- POCO X6

- POCO M7 Pro 5G

- POCO C85

- POCO Pad

- POCO Pad X1

- POCO Pad M1

ये भी पढ़ें:अब Aadhaar में नाम, पता, जन्मतिथि बदलने के लिए चाहिए होंगे सिर्फ ये डॉक्यूमेंट

HyperOS 3 के नए और अहम फीचर्स

1. HyperOS 3 से CPU लोड में कमी और एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार हुआ है। ऐप लॉन्चिंग तेज होगी, वीडियो प्लेबैक स्मूथ होगा, और टच-रेस्पॉन्स बेहतर होगी। सिस्टम में हजारों नई एनिमेशन और माइक्रो-टच अपडेट्स होंगे।

2. AI वॉलपेपर और Cinematic Lock Screen: आपके फोटो को मूविंग वॉलपेपर्स में बदला जा सकेगा। Gallery AI Search आपके फोटो एल्बम में मिठाई, फूल, लोग, जगह-कैटिगरीज़ से ढूंढने की सुविधा। AI वॉलपेपर, स्मार्ट गैलरी सर्च, इंटर-डिवाइस सपोर्ट से अनुभव बेहतर बनेगा।

3. Super Island (नया नोटिफिकेशन/लाइव एक्टिविटी हब) नोटिफिकेशन, लाइव एक्टिविटी और शॉर्टकट्स को होमस्क्रीन से सीधा एक्सेस करना आसान होगा।

4. HyperOS 3, Xiaomi/Redmi/POCO के इकोसिस्टम को और बेहतर बनाता है। फोन, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज के बीच कनेक्टिविटी, शेरिंग और कन्फ़िगरेशन आसान होगी।

5. Android 16 बेस होने के कारण सिक्योरिटी पैच, बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट बेमिसाल रहेगा। यानी आपका फोन भविष्य के लिए तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:बड़ी डील! ₹24,000 सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा फोन, 7 साल चलेगा नॉन-स्टॉप
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।