Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big bang Flipkart year-end Buy Buy 2025 sale starts on 5th December get massive discount on phones laptops TVs tablets
बड़ा धमाका! 5 दिसंबर से शुरू Flipkart की ईयर-एंड Buy Buy 2025 सेल; फोन, लैपटॉप, टीवी पर जबरदस्त छूट

बड़ा धमाका! 5 दिसंबर से शुरू Flipkart की ईयर-एंड Buy Buy 2025 सेल; फोन, लैपटॉप, टीवी पर जबरदस्त छूट

संक्षेप:

शॉपिंग करने का बड़ा मौका Flipkart की Buy Buy 2025 Sale में सबसे बड़ी छूट पर मिलेंगे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम एप्लायंसेज। जानिए कब से शुरू हो रही सेल। तो तैयार हो जाइए Buy Buy 2025 आपके लिए साल की आखिरी बड़ी शॉपिंग विंडो हो सकती है। 

Dec 01, 2025 12:27 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Flipkart Buy Buy Sale 2025: अगर आप बजट में स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम-अप्लायंसेज या गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं तो अभी आपके लिए एक सुनहरा मौका है। Flipkart ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल में से एक, Buy Buy 2025 की घोषणा कर दी है। इस Sale के दौरान सिर्फ प्रोडक्ट की कीमतें कम नहीं होंगी, बल्कि बैंक-कार्ड डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, और एक्सचेंज ऑफर मतलब कुल मिलाकर बजट में भारी बचत। Sale में एर्ली-एक्सेस (Early Access) का ऑप्शन है जो उन यूजर्स को जो Flipkart Plus या Flipkart Black मेंबर हैं।

Flipkart Buy Buy 2025 कब से शुरू

Flipkart की Buy Buy 2025 सेल को कंपनी ने इसे साल की सबसे बड़ी Year-End सेल बताया है। फ्लिपकार्ट पर मौजूद पोस्टर के अनुसार यह सेल 5 दिसंबर से लाइव होगी और इसकी झलक पहले ही जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले Early Access दिया जाएगा, यानी वे आम यूज़र्स से एक दिन पहले ही सेल की सभी डील्स और डिस्काउंट्स का फायदा उठा सकेंगे। आम यूजर्स के लिए यह सेल Early Access के बाद अगले दिन से खुलेगी और कई दिनों तक चलेगी।

ये भी पढ़ें:घर बैठे Aadhaar में बदलेगा मोबाइल नंबर, नए Aadhaar App से मिनटों में होगा काम

Buy Buy 2025 Sale की खास बातें

Buy Buy 2025 Sale में Flipkart ने बताया है कि Plus और Black मेंबरों को Sale से 24 घंटे पहले यानी पहले दिन की एर्ली-एक्सेस मिलेगी। इसका मतलब है कि Sale शुरू होते ही सीमित स्टॉक प्रोडक्ट्स पर खरीदारी कर सकते हैं, इससे पहले कि वे आउट ऑफ स्टॉक हो जाएं।

Sale के दौरान बैंक ऑफ़र भी मिलेंगे SBI या अन्य योग्य बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स से पेमेंट पर Instant 10% Discount मिल सकता है। इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, और कुछ कार्ड्स के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है।

कौन-कौन से प्रोडक्ट्स होंगे ऑफर में

Buy Buy 2025 Sale में इलेक्ट्रॉनिक्स (स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी), होम-अप्लायंसेज, फैशन, होम-डेकॉर आदि कैटेगरी शामिल होने की उम्मीद है। प्रीव्यू लिस्ट में स्मार्टफोन और लैपटॉप प्रमुख दिखाए गए हैं।

Smart तरीके से शॉपिंग कैसे करें टिप्स

Flipkart App अपडेट रखें Sale शुरू होते ही Notifications देख लें। Flipkart Plus / Black मेंबर बनें अगर आप नहीं हैं Early Access मिलेगा। शॉपिंग लिस्ट पहले से तैयार रखें जरूरत के प्रोडक्ट्स वहां से चेक करें। Bank/Card Offers और EMI जरूर देखें पेमेंट से पहले ऑफर चुनें। Exchange ऑफर्स भी देखें पुराने डिवाइस को देकर नई चीज़ लें। Checkout तुरंत करें Sale शुरू होते ही दाम और स्टॉक जल्दी बदल सकते हैं। Reviews और Specifications ध्यान से देखें Sale का लालच देखने से पहले प्रोडक्ट चेक करें।

ये भी पढ़ें:1 मिनट में तुरंत चेक करें आपके नाम पर कितने SIM, एक गलती से हो सकती 3 साल की जेल
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।