काम की बात: बड़ा झटका! 50MP कैमरा, धांसू AI फीचर्स, 7 साल तक नॉन-स्टॉप चलने वाले Samsung के 2 फोन्स हुए ₹5000 तक महंगे
Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G की कीमत भारत में बढ़ गई है। दोनों फोन 5000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। Samsung के दोनों फोन में AI फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें बेहतर Object Eraser और Voice Transcription जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Smartphone Price Hike: सैमसंग के फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने भारत में अपने दो लोकप्रिय A-सीरीज 5G स्मार्टफोन Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की है। दोनों फोन इसी साल भारत में लॉन्च हुए थे और अब इनके अलग-अलग वेरिएंट पहले के मुकाबले 2000 से लेकर 5,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Galaxy A37 5G के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल पर हुई है। फोन की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ गई है जिससे ग्राहकों को 5000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। इन दोनों फोन में 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और AI फीचर्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Samsung ने इन फोन में 7 साल तक लंबे OS अपडेट मिलते है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A37 5G की नई कीमत
Samsung Galaxy A37 5G तीन वेरिएंट में आया था। अब इनकी कीमत इस तरह हो गई है:
- 8GB + 128GB: ₹41,999 से बढ़कर ₹43,999
- 8GB + 256GB: ₹47,999 से बढ़कर ₹50,499
- 12GB + 256GB: ₹52,999 से बढ़कर ₹57,999
यानी बेस मॉडल 2,000 रुपए महंगा हुआ है, जबकि टॉप मॉडल पर पूरे 5,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
Samsung Galaxy A37 5G को Samsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरे में OIS भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। Samsung ने इसमें AI आधारित Awesome Intelligence फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें बेहतर Object Eraser और Voice Transcription जैसे फीचर्स शामिल हैं। Galaxy A37 5G को 6 OS Upgrades और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy A57 5G की कीमत भी बढ़ी
Galaxy A57 5G की बात करें तो यह Galaxy A37 से ऊपर रखा गया मॉडल है। इसके दो वेरिएंट भारत में लॉन्च हुए थे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- 8GB + 256GB: ₹56,999 से बढ़कर ₹59,999
- 12GB + 256GB: ₹62,499 से बढ़कर ₹67,499
इसमें भी टॉप वेरिएंट 5,000 रुपए महंगा हुआ है। यानी अब Galaxy A57 5G खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।
Galaxy A57 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP + 12MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरे में OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट है। Galaxy A57 5G को 7 साल तक OS Upgrades मिलेंगे।




Black/White/Lime










