झटका! आज से महंगे हुए Samsung के 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 6 साल नॉन-स्टॉप चलने वाले दो सस्ते 5G फोन
Samsung ने भारत में Galaxy A06 5G और Galaxy A07 5G स्मार्टफोन्स की कीमत 500 रुपए तक बढ़ा दी है। नई कीमतें 8 जून 2026 से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं कौन-सा मॉडल कितना महंगा हुआ:

Samsung Smartphone Get Price Hike in India: अगर आप सैमसंग का नया बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। Samsung ने अपने दो लोकप्रिय बजट 5G स्मार्टफोन्स Galaxy A06 5G और Galaxy A07 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन्स के सभी वेरिएंट अब पहले के मुकाबले 500 रुपए महंगे हो गए हैं। नई कीमतें आज 8 जून 2026 से लागू कर दी गई हैं। पिछले कुछ महीनों में Samsung के ये दोनों स्मार्टफोन बजट 5G सेगमेंट में काफी पॉपुलर रहे हैं। फोन में 6000mAh तक की बैटरी, 50MP कैमरा, 6 साल तक के OS अपडेट मिलेंगे। हालांकि अब कीमत बढ़ने के बाद ग्राहकों को इन्हें खरीदने के लिए थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा। डिटेल में जानिए दोनों फोन के सभी वैरिएंट की कीमत:
Samsung Galaxy A06 5G हुआ महंगा
Samsung ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy A06 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अब इस फोन के सभी वेरिएंट पहले के मुकाबले 500 रुपए महंगे हो गए हैं। Galaxy A06 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए से बढ़कर 13,999 रुपए हो गई है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल अब 15,999 रुपए में मिलेगा, जिसकी पहले कीमत 15,499 रुपए थी। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भी 17,499 रुपए से बढ़कर 17,999 रुपए कर दी गई है।
Samsung Galaxy A07 5G की कीमत में भी इजाफा
Samsung ने इस स्मार्टफोन के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स पर 500 रुपए का इजाफा किया है। अब 4GB + 128GB वेरिएंट 16,499 रुपए की जगह 16,999 रुपए में मिलेगा, जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपए से बढ़ाकर 18,999 रुपए कर दी गई है। Galaxy A07 5G अपने बड़े डिस्प्ले, 50MP कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी। नई कीमतें 8 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं, इसलिए जो ग्राहक इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब पहले के मुकाबले 500 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।
Samsung Galaxy A06 5G और Galaxy A07 5G के फीचर्स
दोनों फोन्स में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए 8MP का कैमरा है। Galaxy A07 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है तो वहीं Galaxy A06 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट और One UI का आसान इंटरफेस भी मिलता है। साथ ही दोनों फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


