काम की बात: बड़ा झटका! OnePlus ने चुपचाप 5000 रुपए तक बढ़ाई सबसे बड़ी 9000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा वाले Nord 6 की कीमत
OnePlus Nord 6 की कीमत में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के दोनों वैरिएंट का प्राइस 5000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। जानिए फोन की नई कीमत और सभी खासियतें:

OnePlus Nord 6 Price Hike: अगर आप OnePlus Nord 6 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। क्योंकि वनप्लस ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 की कीमत में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। फोन के अलग-अलग वेरिएंट अब पहले से 5,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 12GB RAM वाले मॉडल की हो रही है जिसकी कीमत सीधे 46,999 रुपए तक पहुंच गई है।
OnePlus ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है, लेकिन टेक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्मार्टफोन कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा डॉलर की कीमत, इंपोर्ट कॉस्ट और प्रीमियम फीचर्स भी फोन की कीमत बढ़ाने में बड़ी वजह हैं।
OnePlus Nord 6 की नई कीमत
OnePlus Nord 6 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 38,999 रुपए लॉन्च किया गया था लेकिन अब प्राइस हाईक के बाद इसकी कीमत बढ़ाकर 41,999 रुपए कर दी गई है। वहीं 12GB RAM + 256GB मॉडल अब 41,999 रुपए की जगह 46,999 रुपए में मिलेगा। नई कीमतें ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लाइव हो चुकी हैं।
OnePlus Nord 6 की बड़ी खासियतें
वनप्लस फोन में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से संभाल सकता है। कंपनी ने इसमें 165FPS गेमिंग सपोर्ट भी दिया है, जो गेमर्स को काफी पसंद आ सकता है।
कैमरा सेक्शन में OnePlus Nord 6 में 50MP Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट के साथ आता है। इससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और क्लियर दिखाई देते हैं। फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जिससे ज्यादा एरिया कवर करके फोटो क्लिक की जा सकती हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सोशल मीडिया यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो यह फोन अपनी बड़ी 9000mAh बैटरी की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने कई AI फीचर्स भी दिए हैं, जैसे Circle to Search और Google Gemini सपोर्ट। इसके अलावा OnePlus ने इस फोन के लिए 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित बनाती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


