बड़ा अलर्ट! जल्द और बढ़ सकती हैं Smartphone की कीमतें, Nothing CEO ने दी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nothing के CEO Carl Pei ने चेतावनी दी है कि मेमोरी चिप की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ सकता है।

बड़ा अलर्ट! जल्द और बढ़ सकती हैं Smartphone की कीमतें, Nothing CEO ने दी चेतावनी

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो जल्दी कर लें क्योंकि Nothing के CEO Carl Pei ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसकी वजह किसी नए टैक्स या फीचर को नहीं बल्कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। हर स्मार्टफोन में RAM और Storage सबसे अहम हिस्सा है। इन मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है। Nothing के CEO Carl Pei का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो कंपनियों के लिए पुराने दामों पर फोन बेचना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आने वाले महीनों में ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

Carl Pei ने क्यों दी चेतावनी?

Nothing के CEO Carl Pei ने हाल ही में कहा कि मेमोरी चिप बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। RAM और स्टोरेज चिप्स की मांग बढ़ने के कारण उनकी लागत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कंपनियों के लिए स्मार्टफोन बनाते समय प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरे के अलावा मेमोरी चिप्स सबसे महंगे कंपोनेंट्स में शामिल होते हैं। ऐसे में इनकी कीमत बढ़ने का असर सीधे फोन की कुल लागत पर पड़ता है।

क्या होती हैं Memory Chips

स्मार्टफोन में दो तरह की मेमोरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। पहली RAM, जो फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग को संभालती है। दूसरी Storage, जहां यूजर्स अपनी फोटो, वीडियो, ऐप्स और अन्य डेटा सेव करते हैं। जब इन दोनों चिप्स की कीमत बढ़ती है तो कंपनियों के लिए स्मार्टफोन बनाना महंगा हो जाता है।

स्मार्टफोन कंपनियों पर क्या होगा असर

स्मार्टफोन कंपनियां लगातार बेहतर फीचर्स और बड़ी RAM-स्टोरेज वाले फोन लॉन्च कर रही हैं। लेकिन अगर मेमोरी चिप्स महंगी होती रहीं, तो कंपनियों को या तो अपनी कमाई कम करनी होगी या फिर कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी। मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कीमतों का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। अगर RAM और Storage की लागत बढ़ती है, तो 10,000 से 25,000 रुपये के बीच आने वाले स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में Android ब्रांड्स के साथ-साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स और iPhone जैसे डिवाइस भी प्रभावित हो सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।