काम की बात: खुशखबरी! FREE में Aadhaar में नाम, पता, जन्मतिथि बदलने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक मौका
UIDAI ने Aadhaar की डिटेल्स को फ्री में ऑनलाइन अपडेट कराने की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ा दिया है। myAadhaar पोर्टल के जरिए यूजर्स बिना कोई चार्ज दिए Aadhaar अपडेट किया जा सकेगा। इसलिए अगर आपके आधार में कोई गलती है तो इस मौके का फायदा उठा लें।

Free Aadhaar Update Deadline Extended: Aadhaar कार्ड इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। UIDAI ने Aadhaar को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन फिर बढ़ा दी है। अब लोग myAadhaar पोर्टल के जरिए बिना किसी चार्ज के अपने Aadhaar की जानकारी अपडेट कर सकेंगे। बताते चलें कि यह सुविधा 15 जून 2026 को खत्म होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले एक साल तक बढ़ा दिया गया है। अब Aadhaar कार्ड धारक 14 जून 2027 तक बिना किसी चार्ज के अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। UIDAI ने लोगों से अपील की है कि वे अपने Aadhaar की जानकारी समय पर अपडेट कर लें, ताकि डेटाबेस में उनकी जानकारी सही और अपडेटेड बनी रहे।
इन लोगों को Aadhaar अपडेट कराना जरूरी
यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका Aadhaar कई साल पुराना हो चुका है और जिन्होंने अब तक कोई अपडेट नहीं कराया है। सरकार और UIDAI लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो चुका है और उसमें कोई अपडेट नहीं हुआ है, वे अपने डॉक्यूमेंट जरूर अपडेट कर लें। इससे भविष्य में बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम और दूसरी जरूरी सेवाओं में परेशानी से बचा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन अपडेट करने पर अभी कोई फीस नहीं देनी होगी। हालांकि ऑफलाइन Aadhaar सेंटर पर जाकर अपडेट कराने पर चार्ज देना होगा।
Aadhaar में कौन-कौन सी डिटेल FREE में हो सकती अपडेट
myAadhaar पोर्टल पर फिलहाल FREE में Identity Proof और Address Proof से जुड़े डॉक्यूमेंट अपडेट किए जा सकते हैं। यानी अगर आपके Aadhaar में पुराना पता है या पहचान से जुड़े दस्तावेज अपडेट करने हैं, तो यह काम बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, और जेंडर को भी ऑनलाइन अपडेट कराया जा सकता है।
घर बैठे Aadhaar में नाम, पता और DOB ऐसे करें अपडेट
Step 1: सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालकर लॉगिन करें।
Step 2: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके अकाउंट ओपन करें।
Step 3: अब “Update Aadhaar Online” या “Document Update” ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 4: जिस जानकारी को अपडेट करना है, जैसे नाम, पता या जन्मतिथि, उसे चुनकर नई डिटेल भरें।
Step 5: इसके बाद जरूरी ID Proof और Address Proof डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
Step 6: सारी जानकारी चेक करके “Submit” पर क्लिक करें। सबमिट होने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा, जिससे अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा।
Aadhaar अपडेट क्यों है जरूरी
आज Aadhaar लगभग हर जरूरी काम में इस्तेमाल हो रहा है। बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम, गैस कनेक्शन, पेंशन, सरकारी योजनाएं और कई दूसरी सेवाओं में Aadhaar की जरूरत पड़ती है। अगर Aadhaar में पुरानी या गलत जानकारी दर्ज हो, तो कई बार वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। इसी वजह से UIDAI लोगों को समय-समय पर जानकारी अपडेट रखने की सलाह देता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


