Nothing का दिखा जबरदस्त क्रेज: 90 दिन में की ₹12 करोड़ की कमाई, Nothing Store में भी लगी iPhone जैसी लाइनें
Nothing के फ्लैगशिप स्टोर ने सिर्फ 90 दिनों में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टोर में 61 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। जानिए आखिर भारत में तेजी से बढ़ रहा है Nothing ब्रांड का क्रेज।

भारत में Nothing ब्रांड का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। कंपनी के बेंगलुरु फ्लैगशिप स्टोर ने सिर्फ 90 दिनों में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा सामने आने के बाद टेक इंडस्ट्री में Nothing की चर्चा और तेज हो गई है। खास बात यह है कि स्टोर खुलने के पहले दिन ही हजारों लोग वहां पहुंच गए थे और माहौल किसी बड़े iPhone लॉन्च जैसा दिखाई दिया था। Nothing के इंडिया हेड और को-फाउंडर Akis Evangelidis ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि बेंगलुरु स्टोर ने तीन महीने में लगभग 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.4 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है। इस दौरान 61 हजार से ज्यादा लोग स्टोर में पहुंचे। कंपनी का कहना है कि भारत उसके सबसे बड़े मार्केट्स में से एक बन चुका है और आने वाले समय में देश में और भी स्टोर्स खोले जा सकते हैं।
Bengaluru Store की कमाई ने सबको चौंकाया
Nothing का बेंगलुरु फ्लैगशिप स्टोर इस साल फरवरी में शुरू हुआ था। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 90 दिनों में स्टोर ने 12 रुपए करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। यह किसी नए स्मार्टफोन ब्रांड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खास बात यह रही कि लॉन्च के पहले दिन ही करीब 2,000 लोग स्टोर पहुंच गए थे। कंपनी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में 61,931 विजिटर्स स्टोर में पहुंचे। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच Nothing ब्रांड को लेकर काफी पसंद कर रहे है।
भारत बन रहा Nothing का बड़ा मार्केट
Nothing पिछले कुछ सालों में भारत में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। कंपनी ने शुरुआत में ऑनलाइन मार्केट पर ज्यादा फोकस किया था, लेकिन अब वह ऑफलाइन रिटेल में भी तेजी से ग्रो कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को 2,000 से बढ़ाकर 10,000 स्टोर्स तक पहुंचा दिया है। भारत में युवा यूजर्स के बीच Nothing Phone का Transparent Design और अलग यूजर इंटरफेस काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि कंपनी का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।
Phone (4a) Series का भी मिला बड़ा फायदा
Nothing की रिकॉर्ड कमाई के पीछे कंपनी की नई Phone (4a) Series को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। कंपनी ने दावा किया था कि Phone (4a) Series ने Flipkart पर Day-1 Sales का रिकॉर्ड बनाया था। यूजर्स को इस सीरीज का डिजाइन, कैमरा और Glyph Interface काफी पसंद आया। यही वजह है कि लॉन्च के बाद Nothing ब्रांड की लोकप्रियता और बढ़ गई।
Apple जैसी लगी थी लाइनें
जब Bengaluru Store की शुरुआत हुई थी, तब वहां का माहौल किसी बड़े iPhone लॉन्च जैसा दिखाई दिया। लोग रात से लाइन लगाकर खड़े थे ताकि सबसे पहले स्टोर में एंट्री मिल सके। यह किसी नए स्मार्टफोन ब्रांड के लिए बड़ी बात मानी जा रही है, क्योंकि आमतौर पर इस तरह का क्रेज सिर्फ Apple जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए देखने को मिलता है। Nothing इंडिया के हेड Akis Evangelidis ने संकेत दिए हैं कि कंपनी जल्द भारत में और भी स्टोर्स खोल सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “More stores to come.” यानी आने वाले समय में दूसरे शहरों में भी Nothing Stores देखने को मिल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


