BGMI Lite हुआ BGMI Air, लॉन्च से पहले 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया प्री-रजिस्ट्रेशन, सस्ते फोन में भी खेल सकेंगे गेम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BGMI Lite का नाम बदलकर BGMI Air कर दिया गया है। इस गेम ने भारत में 1 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। BGMI Air को खास तौर पर उन गेमर्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनके पास कम स्टोरेज वाला सस्ता स्मार्टफोन है।

BGMI
BGMI Air के लिए ऐसे करें प्री-रजिस्ट्रेशन, गेम लॉन्च होते ही फोन पर मिलेगा नोटिफिकेशन

कम कीमत वाले मोबाइल पर BGMI खेलने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गेम बनाने वाली कंपनी KRAFTON India ने अपने आने वाले हल्के बैटल रॉयल गेम BGMI Lite का नाम बदलकर BGMI Air कर दिया है। कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब गेम को लेकर लोगों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। BGMI Air भारत में Google Play Store पर 1 करोड़ यानी 10 मिलियन से ज्यादा लोग प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

सम्बंधित सुझाव

इस नए गेम को खास तौर पर ऐसे यूजर्स तक BGMI का अनुभव पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनके पास कम स्टोरेज वाला सस्ता फोन है। BGMI Air का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, गेम भारत में 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। गेम का ओपन बीटा भी जल्द शुरू होने की बात कही गई है, जिसमें खिलाड़ी फुल लॉन्च से पहले इस गेम को टेस्ट कर सकेंगे।

1 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

BGMI Air ने भारत में लॉन्च से पहले Google Play Store पर 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि गेम के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही बड़ी संख्या में Android यूजर्स इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बताते चलें कि गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 को शुरू हुआ था। उस समय इसका नाम BGMI Lite था। BGMI Air की सबसे अहम खासियत इसका छोटा डाउनलोड साइज है। गेम का शुरुआती डाउनलोड करीब 1GB होगा। इसका मकसद उन यूजर्स के लिए गेम डाउनलोड करना आसान बनाना है, जिनके स्मार्टफोन में ज्यादा खाली स्टोरेज नहीं है।

सम्बंधित सुझाव

क्या BGMI जैसा ही होगा गेमिंग एक्सपीरियंस?

KRAFTON India का कहना है कि BGMI Air में BGMI गेमप्ले जैसा ही एक्सपीरियंस बनाने की कोशिश की जाएगी। कंपनी इसे हल्के डाउनलोड के साथ ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है। गेम का फोकस केवल फाइल का साइज कम करना नहीं, बल्कि ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसे इस्तेमाल करना आसान बनाना भी है। हालांकि, अभी गेम के सभी फीचर्स, ग्राफिक्स सेटिंग्स, अलग-अलग फोन पर परफॉर्मेंस और दूसरे बदलावों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि BGMI Air हर कम कीमत वाले या पुराने स्मार्टफोन पर बिना किसी परेशानी के चलेगा।

पुराने BGMI अकाउंट को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं

जो खिलाड़ी पहले से BGMI खेलते हैं, उनके लिए भी कंपनी ने अहम जानकारी दी है। BGMI Air और मौजूदा BGMI अलग-अलग ऐप के रूप में उपलब्ध होंगे। यानी नए गेम को खेलने के लिए पुराने BGMI अकाउंट को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। इससे यूजर्स अपने पुराने BGMI ऐप को फोन में रख सकते हैं और BGMI Air को अलग से खेल सकेंगे। दोनों गेम अलग ऐप होने के कारण खिलाड़ियों को नया गेम डाउनलोड करने से पहले अपने मौजूदा ऐप को हटाने की जरूरत नहीं होगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BGMI Lite हुआ BGMI Air, लॉन्च से पहले 1 करोड़ लोगों ने कराया प्री-रजिस्ट्रेशन