काम की बात: हो जाएं सावधान! मच्छर मारने वाला रैकेट आपके Smart TV को कर देगा खराब, LG ने दी बड़ी चेतावनी

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आपके घर में भी स्मार्ट टीवी है तो TV के पास मच्छर मारने वाले रैकेट का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करें। ऐसे करने से LED और OLED TV का पैनल, मदरबोर्ड और स्क्रीन खराब हो सकती है।

हो जाएं सावधान! मच्छर मारने वाला रैकेट आपके Smart TV को कर देगा खराब, LG ने दी बड़ी चेतावनी

Smart TV Users Not to Use Mosquito Bat Nearby: अगर आप भी घर में मच्छर मारने वाला रैकेट या Bug Zapper का इस्तेमाल करते हैं, तो यह पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। LG अपने मैन्युअल में साफ कहता है कि TV के आसपास हाई-वोल्टेज वाले Mosquito Bat या Bug Zapper के इस्तेमाल से टीवी खराब हो सकता है। कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से LED या OLED TV के अंदर मौजूद पार्ट्स खराब हो सकते हैं और पूरा TV खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

कई लोग TV देखते समय स्क्रीन के आसपास घूम रहे मच्छरों को मारने के लिए बैट का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन यही छोटी गलती हजारों रुपए का नुकसान करा सकती है। मच्छर मारने वाले रैकेट से हाई-वोल्टेज स्पार्क और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स TV के मदरबोर्ड, डिस्प्ले पैनल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को खराब कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे Product Malfunction यानी डिवाइस खराब हो सकती है।

सबसे ज्यादा खतरा किस पार्ट को

Mosquito Bat से निकलने वाली हाई-वोल्टेज स्पार्क टीवी के कई जरूरी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। सबसे ज्यादा खतरा डिस्प्ले पैनल और मदरबोर्ड को होता है। अगर पैनल खराब हो जाए, तो स्क्रीन पर लाइनें दिखना, स्क्रीन ब्लैक होना या डिस्प्ले फ्रीज जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा T-Con Board और Chip-on-Film Circuit भी प्रभावित हो सकते हैं, जो स्क्रीन पर पिक्चर दिखाने का काम करते हैं। कई बार टीवी अचानक ऑन होना बंद कर देता है या बार-बार रीस्टार्ट होने लगता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पार्ट्स को बदलने का खर्च काफी ज्यादा होता है और कई बार तो पूरा TV बदलने जैसी स्थिति बन जाती है।

TV के आसपास और क्या नहीं रखना चाहिए

अगर आप अपने Smart TV को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उसके आसपास कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से बचना बेहद जरूरी है। सबसे पहले TV के पास Mosquito Bat या Bug Zapper बिल्कुल न चलाएं। इसके अलावा TV के बहुत पास हेयर ड्रायर, इंडक्शन डिवाइस, भारी स्पीकर या ज्यादा गर्मी छोड़ने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी नहीं रखने चाहिए। कई लोग TV स्क्रीन को गीले कपड़े या केमिकल क्लीनर से साफ करते हैं, लेकिन इससे स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।

TV को सुरक्षित रखने के लिए ये टिप्स अपनाएं

स्मार्ट टीवी काफी महंगे होते हैं, इसलिए उनकी सही देखभाल करना जरूरी है। TV को हमेशा अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर रखें ताकि ज्यादा गर्मी न बने। बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए Surge Protector का इस्तेमाल करें। टीवी स्क्रीन को साफ करने के लिए सिर्फ माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें और सीधे स्क्रीन पर पानी या क्लीनर स्प्रे न करें। लंबे समय तक TV इस्तेमाल न हो तो उसे पूरी तरह बंद कर दें। साथ ही TV के आसपास धूल और नमी जमा न होने दें।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।