LPG संकट के बीच सावधान! एक्सपायर सिलेंडर इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, तुरंत ऐसे चेक करें एक्सपायरी डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

LPG की कमी के बीच कहीं आपके पास एक्सपायर गैस सिलेंडर तो नहीं? जानिए एक्सपायरी चेक करने का आसान तरीका और इसके इस्तेमाल से क्या हो सकते हैं बड़े नुकसान।

LPG gas cylinder

LPG Gas Cylinder Expiry Date: दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध जैसे हालात का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखने लगा है। खासकर LPG गैस सप्लाई पर इसका असर साफ नजर आ रहा है, जिसके चलते कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे माहौल में लोग कैसे भी बस गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं यह बिना देखे कि वह सुरक्षित है या नहीं। यही लापरवाही कई बार बड़े खतरे का कारण बन सकती है। क्योंकि हर LPG सिलेंडर की एक एक्सपायरी होती है, जिसके बाद उसका इस्तेमाल करना रिस्की हो जाता है। लेकिन अधिकतर लोगों को यह नहीं पता कि सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कहां लिखी होती है और उसे कैसे चेक किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे चेक करें कि आपका सिलेंडर एक्सपायर है या नहीं और इससे जुड़े खतरे क्या हैं।

LPG सिलेंडर की एक्सपायरी डेट ऐसे करें चेक

LPG सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने के लिए आपको कहीं अलग से सर्च करने की जरूरत नहीं होती। यह जानकारी सिलेंडर के ऊपर बने मेटल रिंग (ऊपरी हिस्से) पर ही लिखी होती है। सिलेंडर पर A, B, C या D के साथ एक नंबर लिखा होता है, जैसे A-24, B-25 या C-26। यह नंबर एक्सपायरी से जुड़ा कोड होता है। इसमें जो A, B, C, D होता है, वह साल के चार क्वार्टर (चार महीने के हिसाब) को दिखाता है, और जो नंबर होता है, वह साल को दर्शाता है।

A, B, C, D का क्या मतलब होता है?

A - जनवरी से मार्च

B - अप्रैल से जून

C - जुलाई से सितंबर

D - अक्टूबर से दिसंबर

मान लीजिए आपके सिलेंडर पर “C-25” लिखा है, तो इसका मतलब है कि यह सिलेंडर सितंबर 2025 तक सुरक्षित है और इसके बाद इसे दोबारा टेस्टिंग की जरूरत होगी।सिर्फ कोड पढ़ लेना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी ध्यान रखें कि सिलेंडर बहुत ज्यादा पुराना या डैमेज्ड न हो। अगर कोड पुरानी तारीख दिखा रहा है या समझ में नहीं आ रहा, तो गैस एजेंसी से तुरंत संपर्क करें।

इस वजह से एक्सपायरी डेट देखना जरूरी

LPG सिलेंडर लोहे का बना होता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसकी मजबूती कम हो सकती है। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच (टेस्टिंग) जरूरी होती है। अगर सिलेंडर एक्सपायरी के बाद भी इस्तेमाल किया जाए, तो गैस लीकेज या हादसे का खतरा बढ़ सकता है। कई मामलों में पुराने और कमजोर सिलेंडर ज्यादा दबाव सहन नहीं कर पाते, जिससे फटने का भी जोखिम रहता है। खास बात यह है कि ऐसे हादसे अचानक होते हैं और जान-माल दोनों का नुकसान कर सकते हैं।

अगर सिलेंडर एक्सपायर हो तो ये करें आप

अगर आपको लगता है कि आपका LPG सिलेंडर एक्सपायर हो चुका है, तो सबसे पहले उसे इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें। ऐसे सिलेंडर को घर में ज्यादा समय तक रखना भी सुरक्षित नहीं होता। इसके बाद अपनी गैस एजेंसी या डीलर से संपर्क करें और उन्हें इस बारे में जानकारी दें। वे आपको नया और सुरक्षित सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। कभी भी एक्सपायर सिलेंडर को खुद से ठीक करने या इस्तेमाल जारी रखने की कोशिश न करें, क्योंकि यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। सही समय पर सही कदम उठाकर आप किसी भी बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।