
सावधान! अब तक 1 लाख लोगों ने डाउनलोड किया फर्जी ‘Government App’, जो चुरा रहा आपका डेटा
Google Play Store पर एक फर्जी ऐप ‘Call History’ ने सरकार का नाम यूज कर लाखों लोगों को ट्रैप किया। 1 लाख से अधिक डाउनलोड, सब्सक्रिप्शन फिल्टर और डाटा चोरी का डर जानें पूरा मामला।
आज डिजिटल वर्ल्ड में जितनी तेजी से ऐप्स बढ़ रही हैं, उतनी ही तेजी से फ्रॉड ऐप्स का सितम भी देखने को मिलता है। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें Google Play Store पर एक ऐसा ऐप पाया गया है Call History नाम से। यह ऐप खुद को भारत सरकार की ऐप की तरह प्रपोज़ करता था और यूजर्स को यह भरोसा दिलाता था कि वह “किसी भी नंबर की कॉल हिस्ट्री” दिखा सकता है। इतना ही नहीं, इस ऐप को लगभग 1 लाख लोगों ने डाउनलोड किया और इसे 4.6 स्टार से ऊपर की रेटिंग मिली।
लेकिन असल में यह ऐप था ठगी करने वाला। यह सब्सक्रिप्शन प्लान्स बेच रहा था (₹ 274, ₹ 382, ₹ 462 जैसे) और यूजर की पर्सनल डिटेल्स जानकारी, कॉल‐लॉग्स, संभवतः बैंक/UPI लिंक भी चुरा सकता था। Google ने इस ऐप को अब हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन यह पहचान है कि प्ले-स्टोर पर भी ऐसे फ्रॉड ऐप्स कैसे पनप सकते हैं।
खतरे और यूजर को क्या जोखिम है
आप ऐसा सोच सकते हैं कि “कॉल हिस्ट्री देखना तो सही लगता है”, लेकिन ऐसा संभव नहीं कि कोई ऐप किसी भी नंबर की कॉल लॉग्स बिना अधिकारी अनुमति के दिखा सके। ऐसे में ऐप आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकता है जैसे कॉल लॉग, SMS डिटेल्स, बैंक/UPI डिटेल।
इस तरह के फ्रॉड ऐप्स मोबाइल परमिशन्स जैसे कॉल लॉग एक्सेस, SMS एक्सेस, कॉन्टैक्ट एक्सेस मांग सकते हैं, जिससे आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है। गैर-सरकारी ऐप्स में पेमेंट करते हुए यूजर का बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड या वॉलेट जानकारी रिस्क में आ सकती है। भरोसेमंद ऐप दिखने के बावजूद यह आपके फोन में मैलवेयर या स्पाइवेयर इंस्टॉल कर सकता है।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- कोई ऐप डाउनलोड करने से पहले डेवलपर का नाम, समीक्षाएं, डाउनलोड्स नंबर देखें।
- अगर ऐप दावा कर रहा है कि वह “सरकार का” या “ऑफिसियल” है, तो आधिकारिक लिंक जैसे gov.in, nic.in आदि मॉनिटर करें।
- ऐप इंस्टॉल करने के बाद बेहद संवेदनशील परमिशन्स जैसे कॉल लॉग, SMS एक्सेस मांग रहा है तो सावधानी बरतें इसे रोका जा सकता है।
- सब्सक्रिप्शन या पेमेंट मांगने वाले ऐप्स में पहले रिसर्च करें, रिव्यू पढ़ें और डिस्क्लेमर चेक करें।
- अगर डाउनलोड के बाद कोई ऐप “गवर्नमेंट ऐप” जैसा दिख रहा है लेकिन मिलता नहीं जाना जैसा हो रहा है तो तुरंत उसे अनइंस्टॉल करें और मोबाइल सिक्योरिटी ऐप चलाएं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




