₹25,000 से कम में धांसू Washing Machines, खरीदने से पहले जरूर देखें ये लिस्ट
अगर आपको नया वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो 25,000 रुपये के बजट में मिलने वाली बेहतरीन Fully Automatic Washing Machines के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं। आप इनमें से अपने लिए बेस्ट चुन सकते हैं।

अगर आप 25,000 रुपये के करीब बजट में नई Fully Automatic Top Load Washing Machine खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्केट में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इस प्राइस रेंज में अब स्मार्ट वॉश प्रोग्राम, इन्वर्टर मोटर, हाई स्पिन स्पीड, स्टेनलेस स्टील ड्रम और बेहतर फैब्रिक केयर जैसे फीचर्स आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच बेहतरीन मॉडल्स के बारे में।
Intex Fully Automatic Washing Machine
अगर आपका बजट 25,000 रुपये से थोड़ा बढ़ सकता है, तो Intex की नई FA80PBGL एक शानदार विकल्प है। यह 8kg क्षमता वाली Fully Automatic Top Load Washing Machine है। इसमें 10 Intelligent Wash Programs, Fuzzy Logic Technology, 700 RPM स्पिन स्पीड, Air Dry Technology और Magic Filter जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा LED Display, Child Lock, Delay Wash और Auto Imbalance Correction जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 11 साल की वॉश मोटर वारंटी वाले मॉडल की कीमत 26,499 रुपये से शुरू होती है।
Whirlpool StainWash Pro 7kg
Whirlpool की StainWash Pro सीरीज खास तौर पर जिद्दी दाग हटाने के लिए डिजाइन की गई है और इसमें कंपनी की StainWash Technology के साथ Hard Water Wash फीचर भी मिलता है। 6th Sense Technology पानी और टाइम का बेहतर इस्तेमाल करती है, जिससे बिजली की भी बचत होती है। 7kg क्षमता वाला यह मॉडल 18,500 रुपये के करीब कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Samsung 7kg Fully Automatic Top Load
Samsung की 7kg Fully Automatic Top Load Washing Machine अपनी Digital Inverter Technology के लिए दमदार है। यह टेक मशीन को कम शोर के साथ बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी ऑफर करती है। इसमें Eco Tub Clean, Magic Filter और कई Wash Cycles दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग तरह के कपड़ों की सफाई आसानी से की जा सकती है। इसकी कीमत 18,690 रुपये रखी गई है।
LG 7kg Smart Inverter Top Load
LG की Smart Inverter Washing Machine में Smart Inverter Motor के साथ TurboDrum Technology दी गई है, जो कपड़ों की अच्छे से सफाई करने में मदद करती है। Smart Diagnosis फीचर के जरिए छोटी-मोटी समस्याओं का पता आसानी से लगाया जा सकता है, जिससे सर्विसिंग भी आसान हो जाती है। Punch+3 Wash System वाली मशीन की कीमत 20,990 रुपये है।
Panasonic 8kg Fully Automatic Top Load
अगर आपको ज्यादा क्षमता वाली मशीन चाहिए, तो Panasonic का 8kg मॉडल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें Active Foam Wash Technology डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से घोलकर कपड़ों की गहराई से सफाई करती है। Aqua Spin Rinse और One Touch Smart Wash जैसे फीचर्स रोजमर्रा की लॉन्ड्री को आसान बनाते हैं। इसकी कीमत अक्सर 17,500 रुपये के करीब है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


