7 हजार रुपये से कम में मिल रहे 8GB तक की रैम वाले फोन, बैटरी 5000mAh की, लुक भी धांसू

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इन फोन में आपको 8जीबी तक की रैम (वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ) मिलेगी। ये फोन 7500 रुपये से कम के हैं। इनमें जो सस्ता वाला है, उसकी कीमत मात्र 6869 रुपये है। आप इन फोन को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। 

7 हजार रुपये से कम में मिल रहे 8GB तक की रैम वाले फोन, बैटरी 5000mAh की, लुक भी धांसू

कम बजट में ज्यादा रैम वाला फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको दो जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 8जीबी तक की रैम (वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ) मिलेगी। ये फोन 7 हजार रुपये (ऑफर के साथ) से कम के हैं। इनमें जो सस्ता वाला है, उसकी कीमत ऑफर के साथ मात्र 6500 रुपये से कम है। आप इन फोन को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। साथ ही इन फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

Lava Bold N2

फोन 4जीबी रियल और 4जीबी वर्चुअल यानी 8जीबी तक की रैम के साथ आता है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 7499 रुपये है। फोन पर कंपनी तगड़ा बैंक ऑफर भी दे रही है, जिसके साथ यह फोन 7 हजार रुपये से कम में आपका हो सकता है। आप इस फोन को 374 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है।

lava bold n2

फीचर्स की बात करें, तो यह फोन में आपको 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको प्रोसेसर के तौर पर Unisoc SC9863A चिपसेट मिलेगा।

itel ZENO 100

फोन 3जीबी रियल और 5जीबी के वर्चुअल रैम से लैस है। इससे इसकी टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन में 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत अमेजन इंडिया पर 6869 रुपये है। बैंक ऑफर के साथ यह फोन 6500 रुपये से कम में आपका हो सकता है। कंपनी इस डिवाइस पर 343 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।

यह फोन 90Hz के रिफ्रेश रेट वाले 6.6 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको डाइनैमिक बार भी देखने को मिलेगा। फोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाले इस फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।