Flipkart Sale में मौका! 7000 रुपये से कम में खरीदें बड़े टॉप-3 स्मार्ट टीवी

Jan 20, 2026 04:26 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart Sale 2026 में कम बजट वालों के लिए शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल के दौरान 7000 रुपये से कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदे जा सकते हैं, जिनमें HD डिस्प्ले, OTT ऐप्स का सपोर्ट और बेहतर साउंड आउटपुट मिलता है।

Flipkart Sale में मौका! 7000 रुपये से कम में खरीदें बड़े टॉप-3 स्मार्ट टीवी

Flipkart Republic Days Sale 2026 शुरू हो चुकी है और इस दौरान ग्राहकों को कई कैटेगरीज में जबरदस्त ऑफर्स और भारी छूट मिल रही है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह सेल बेहद फायदेमंद है, जो कम बजट में अपने घर के लिए स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। अब आपको स्मार्ट टीवी के लिए 10,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Flipkart सेल में 7,000 रुपये से भी कम कीमत में शानदार ऑप्शन उपलब्ध हैं। इनमें OTT ऐप्स का सपोर्ट, HD डिस्प्ले और अच्छा साउंड आउटपुट मिल जाता है, जिससे एंटरटेनमेंट का मजा लिया जा सकता है।

Foxsky 60 cm (24 inch) HD Ready LED Smart Android TV 2025 Edition

सेल की सबसे अट्रैक्टिव डील के तौर पर Flipkart पर यह टीवी सिर्फ 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 24 इंच की HD Ready स्क्रीन दी गई है, जो 250 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे Netflix, JioHotstar, Prime Video और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सीधा एक्सेस मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें 30W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में इसे और खास बनाता है।

Thomson Alpha 60 cm (24 Inch) HD Ready LED Smart Linux TV

Flipkart Republic Days Sale 2026 के दौरान इस टीवी को 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 24 इंच की HD Ready डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। साउंड के लिए इसमें 20W का आउटपुट मिलता है। साथ ही, Prime Video, Sony LIV, YouTube और ZEE5 जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से मौजूद हैं, जिससे अलग से किसी डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती।

KODAK Special Edition 60 cm (24 inch) HD Ready LED Smart Linux TV

कोडाक का स्मार्ट टीवी भी Flipkart सेल में 6,299 रुपये में उपलब्ध है। इस टीवी में 24 इंच की HD Ready स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें Prime Video, YouTube और Sony LIV जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें 20W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो अच्छा अनुभव है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।