Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़best selling oneplus earbuds on huge discount on amazon starting from 1299 rupees
Amazon पर सबसे ज्यादा बिकते हैं ये OnePlus इयरबड्स, डील्स केवल 1299 से शुरू

Amazon पर सबसे ज्यादा बिकते हैं ये OnePlus इयरबड्स, डील्स केवल 1299 से शुरू

संक्षेप:

वनप्लस के धांसू इयरबड्स ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Amazon से केवल 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत में ऑडियो वियरेबल्स खरीदे जा सकते हैं। 

Nov 06, 2025 01:57 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स की लिस्ट में OnePlus के कई इयरबड्स शामिल हैं। अगर आपको कम कीमत पर धाकड़ इयरबड्स खरीदते हैं और नए ऑडियो वियरेबल्स की तलाश में है तो हम एकसाथ टॉप-3 डील्स आपके लिए लेकर आए हैं। ये टॉप-10 बेस्ट सेलर्स में शामिल हैं और इन्हें यूजर्स से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। आप इनमें से अपने लिए बेस्ट का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।

OnePlus Bullets Wireless Z3

अगर आपको कॉलिंग के लिए नेकबैंड चाहिए तो 12.4mm ड्राइवर्स वाले Bullets Wireless Z3 बेस्ट रहेंगे। इनमें 3D स्पेशल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। केवल 10 मिनट चार्ज करके इनसे 27 घंटे म्यूजिक सुना जा सकता है। इनमें AI कॉल नॉइस कैंसिलेशन मिल रहा है। इनकी कीमत 1,299 रुपये रह गई है और इनमें 4 अलग-अलग EQ प्रीसेट्स दिए गए हैं। इस नेकबैंड को आधा दर्जन से ज्यादा कलर ऑप्शंस में ऑर्डर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:₹5000 से कम में 32 इंच का Smart TV, बड़ी स्क्रीन और 2 साल की वारंटी का फायदा

OnePlus Nord Buds 2r

अफॉर्डेबल प्राइस पर बेहतरीन कॉलिंग और म्यूजिक एक्सपीरियंस चाहिए तो Nord Buds 2r का चुनाव करना अच्छा रहेगा। इनमें केस के साथ 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है। 4-माइक डिजाइन वाले इयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। IP55 रेटेड बड्स की कीमत 1,599 रुपये रह गई है। इन इयरबड्स को डीप ग्रे, मिस्टी वाइट और ट्रिपल ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में ऑर्डर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

OnePlus Nord Buds 3 Pro

ग्राहकों को प्रीमियम ऑडियो चाहिए तो उसके लिए Buds 3 Pro का चुनाव किया जा सकता है। इनमें 12.4mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ 49Db तक नॉइस कैंसल कर सकता है। Amazon पर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 2,599 रुपये रह गई है। केवल 10 मिनट इन्हें चार्ज करने के बाद 11 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है और केस के साथ कुल 44 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक सुनने का विकल्प मिल जाता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।