Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Best selling iQOO 15 flaghship phone to launch in India soon Microsite listed on Amazon
चार घंटे में 1.4 लाख बार बिकने वाला फोन भारत में, Amazon से खरीद पाएंगे आप

चार घंटे में 1.4 लाख बार बिकने वाला फोन भारत में, Amazon से खरीद पाएंगे आप

संक्षेप:

वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO का फ्लैगशिप फोन ग्राहकों के लिए भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाला है। इस प्रीमियम फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लिस्ट हो गई है। 

Thu, 23 Oct 2025 12:01 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वीवो से जुड़े स्मार्टफोन ब्रैंड iQOO की ओर से इसका फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15 चाइना में 20 अक्टूबर को लॉन्च किया गया है। इस फोन ने बिक्री के नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं और लॉन्च होने के बाद केवल चार घंटे के अंदर 1.4 लाख बार इस फोन को खरीदा गया। इस धाकड़ सेल की वजह इस फोन के साथ मिल रही वैल्यू है। अब यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा और Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लिस्ट हो गई है।

भारतीय मार्केट में iQOO 15 को नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा और इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है। इस फोन में बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की नवंबर महीने में लॉन्च टाइमलाइन पहले ही टीज की गई है और कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में यह दमदार डील साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में

Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर iQOO 15 के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। यहां से भी कन्फर्म हुआ है कि नया फोन भारत में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा और इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। इस फोन से कन्फर्म हुआ है कि भारत में भी यह डिवाइस OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन के स्टोरेज कन्फिगरेशंस और कलर ऑप्शंस सामने नहीं आए हैं। इससे जुड़ी बाकी जानकारी जल्द सामने आ सकती है।

ऐसे हैं iQOO 15 के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस के चाइनीज वर्जन में 6.8 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। फ्लैगशिप Qualcomm प्रोसेसर वाले इस फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम दी गई है और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। फोन के बैक पैनल पर 50MP मेन, 50MP पेरीस्कोप और 50MP वाइड एंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी 7000mAh बैटरी को 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें:Vivo और iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानें आपके फोन में कब आएगा OriginOS 6?

संभावित कीमत की बात करें तो चाइनीज मार्केट में iQOO 15 की कीमत 52 हजार रुपये के करीब है। भारत में भी इसे अग्रेसिव प्राइस पॉइंट पर पेश किया जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।