
सिर्फ 16 रुपए ज्यादा में मिल रहा 14GB एक्स्ट्रा डेटा और फ्री JioHotstar, ये है सबसे तगड़ा प्लान
Vodafone Idea के 400 रुपए से भी कम के इस प्लान में आपको सिर्फ 16 रुपए ज़्यादा खर्च करने पर 14GB एक्स्ट्रा डेटा, फ्री JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे।
Vodafone Idea (Vi) ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़े रखने के लिए कई धमाकेदार प्लान पेश करती है। ऐसे में अगर आप 350 से 400 रुपए में एक ऐसे प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं जिसमें आपको भरपूर डेटा, OTT, अनलिमिटेड कॉल्स सबका फायदा मिले तो Vi के ये प्लान बेस्ट है। हम यहां तुलना कर रहे हैं Vi के 349 रुपए और 365 रुपए वाले प्लान की। Vi के 365 रुपए वाले प्लान में आपको 16 रुपए ज्यादा खर्च कर काफी चीजें एक्स्ट्रा मिल रही हैं।
Vi का 349 रुपए वाला प्लान
Vodafone Idea (Vi) का 349 रुपए वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो हर महीने एक सिंपल और बजट-फ्रेंडली पैक चाहते हैं। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें रोज़ाना 1.5GB डेटा दिया जाता है, यानी पूरे महीने में कुल 42GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। Vi ऐप पर इस पैक को रिचार्ज करने पर कुछ बोनस डेटा या कैशबैक ऑफर भी मिल सकता है। हालांकि, इस प्लान में कोई OTT सब्सक्रिप्शन या एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट बेनिफिट नहीं दिया गया है।
Vi का 365 रुपए वाला प्लान
अब बात करें Vi के 365 रुपए वाले सुपरहिट प्लान की, तो यह यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है क्योंकि इसमें सिर्फ 16 रुपए ज़्यादा खर्च करने पर बहुत ज्यादा फायदे मिल जाते हैं। इस पैक में 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस, और सबसे खास JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। अगर आप फिल्मों, वेब सीरीज़ या क्रिकेट देखने के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इसके अलावा, Vi यूज़र्स को इसमें Vi Movies & TV ऐप का भी एक्सेस मिलता है, जिससे आप OTT कंटेंट और लाइव टीवी देख सकते हैं।
349 रुपए Vs 365 रुपए प्लान में कौन बेहतर?
दोनों ही प्लान की वैलिडिटी बराबार है, लेकिन इनके बीच का फर्क बड़ा है और यही फर्क तय करता है कि कौन सा प्लान “वैल्यू फॉर मनी” है। 349 रुपए वाले प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे 28 दिनों में सिर्फ 42GB डेटा। इसमें कॉलिंग और एसएमएस तो अनलिमिटेड हैं, लेकिन कोई OTT सब्सक्रिप्शन या एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं मिलता।
वहीं, 365 रुपए वाला प्लान थोड़ा सा यानी केवल 16 रुपए ज़्यादा महंगा है। इस प्लान में यूजर्स 14GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और साथ में JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




