Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़best led tv available on flipkart under rupees 6500 most affordable priced at rupees 4999
इन किफायती टीवी के लिए मची लूट, कीमत 6500 रुपये से कम, सबसे सस्ता 4999 का

इन किफायती टीवी के लिए मची लूट, कीमत 6500 रुपये से कम, सबसे सस्ता 4999 का

संक्षेप:

इन टीवी की कीमत 6500 रुपये से कम है। खास बात है कि इनमें जो सबसे सस्ता टीवी है, वह मात्र 4999 रुपये है। ये टीवी इतनी कम कीमत पर बिना किसी ऑफर के मिल रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में कोडैक और थॉमसन के टीवी भी शामिल हैं।

Jan 03, 2026 03:28 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में नया टीवी तलाश रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन है। इन टीवी की कीमत 6500 रुपये से कम है। खास बात है कि इनमें जो सबसे सस्ता टीवी है, वह मात्र 4999 रुपये है। ये टीवी इतनी कम कीमत पर बिना किसी ऑफर के मिल रहे हैं। आप चाहें, तो इन टीवी तो कैशबैक और दूसरे ऑफर्स के साथ भी खरीद सकते हैं। हमारी इस लिस्ट में कोडैक और थॉमसन के टीवी भी शामिल हैं। इन टीवी में आपको बेस्ट इन क्लास डिस्प्ले और तगड़ा साउंड मिलेगा। आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।

MarQ by Flipkart 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV (24HDNDQEETB)

इस टीवी की कीमत 4999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह टीवी 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ भी खरीदा जा सकता है। टीवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, दमदार साउंड के लिए आपको इस टीवी में 20 वॉट का साउंड आउटपुट देखने को मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में दो यूएसबी पोर्ट और एक HDMI पोर्ट दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो
ये भी पढ़ें:108MP के कैमरा वाले दो धाकड़ फोन, रैम 12GB तक, कीमत 10 से 12 हजार के बीच

Thomson 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV 2025 Edition

यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 5599 रुपये का मिल रहा है। टीवी को आप 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो आपको इस टीवी में 1366 X 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह टीवी सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरियंस के साथ आता है और इसका ऑडियो आउटपुट 20 वॉट का है।

ये भी पढ़ें:₹6 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का यह 5G फोन, खुश कर देगी नई कीमत, फीचर कमाल के

KODAK QLED SE 60 cm (24 inch) QLED HD Ready Smart Linux TV 2025 Edition

यह टीवी 6499 रुपये के प्राइसटैग के साथ आता है। इसे भी आप 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। टीवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का ब्राइटनेस लेवल 300 निट्स का है। टीवी में कंपनी 24 वॉट का साउंड ऑउटपुट दे रही है। यह टीवी Amlogic प्रोसेसर से लैस है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।