
रोज का खर्च केवल 5 रुपये! ये रहे Jio के तीन सबसे ज्यादा वैल्यू वाले रीचार्ज प्लान
जियो की ओर से कई बेहतरीन वैल्यू प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जो कम से कम खर्च पर लंबी वैलिडिटी का फायदा देते हैं। हम उन प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं, जो कम से कम खर्च में ज्यादा बेनिफिट्स देते हैं।
भारतीय टेलिकॉम मार्केट में रिलायंस जियो ने अपना जलवा बरकरार रखा है और कंपनी के पास सबसे बड़ा यूजरबेस है। इसकी एक वजह कंपनी की ओर से ऑफर किया जा रहा बड़ा रीचार्ज प्लान्स का पोर्टफोलियो है। यूजर्स अलग-अलग कीमत वाले ढेरों प्लान्स में से चुनाव कर सकते हैं और कई बार ऐसे में सभी प्लान का चुनाव करना आसान नहीं रह जाता। हम आपका काम आसान बनाने के लिए वे तीन प्लान्स लाए हैं, जो बेस्ट वैल्यू ऑफर कर रहे हैं।
बेस्ट वैल्यू वाले प्लान की बात करें तो कंपनी चुनिंदा ऐसे प्लान ऑफर कर रही है, जो डेली डाटा के बजाय केवल अनलिमिटेड वॉइस ऑफर करते हैं। इन प्लान्स के साथ सबसे ज्यादा वैल्यू इसलिए मिलती है क्योंकि इनके लिए रोज आने वाला खर्च सबसे कम है। इन प्लान्स में जितने दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है, उस आधार पर रोज का खर्च सबसे कम है। इस तरह ये बेस्ट वैल्यू ऑफर कर रहे हैं।
1748 रुपये वाला Jio प्लान
लंबी वैलिडिटी वाला कंपनी का वैल्यू प्लान पूरे 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस तरह प्लान में रोज का खर्च 5.2 रुपये के करीब आता है और यह बेस्ट वैल्यू दे रहा है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा इसमें पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 3600 SMS भी मिल जाते हैं। इसमें JioTV और JioAICloud ऐप्स का ऐक्सेस दिया जा रहा है।
448 रुपये वाला Jio प्लान
कंपनी का यह वॉइस ओनली प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 5.34 रुपये के खर्च पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा देता है। यूजर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं और कुल 1000 SMS पूरे वैलिडिटी पीरियड के साथ मिल जाते हैं। यह प्लान भी JioTV और JioAICloud का ऐक्सेस देता है।
189 रुपये वाला Jio प्लान
सबसे सस्ते अफॉर्डेबल प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में रोज का खर्च 6.75 रुपये के करीब पड़ता है। वैलिडिटी पीरियड में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS का फायदा मिलता है। प्लान JioTV और JioAICloud ऐप्स का ऐक्सेस भी ऑफर करता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




