आज ₹5000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, ट्रांसपेरेंट डिजाइन, जोरदार AI फीचर्स वाला Nothing Phone

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज Flipkart पर शुरू हो गई है। फर्स्ट सेल में यह फोन 5000 रुपए की छूट पर बेचा जा रहा है। इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन, Glyph Bar, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone (4b)

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो गई है। लॉन्च के बाद पहली बार यह फोन सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी इस फोन के साथ बैंक ऑफर्स और अन्य डील्स भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को 5000 रुपए तक की छूट का फायदा मिल सकता है। Nothing Phone (4b) कंपनी की नई 'b' सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन, Glyph Bar, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है। अगर आप 35 हजार रुपये के आसपास नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स जान लें।

भारत में Nothing Phone (4b) की कीमत

Nothing Phone (4b) को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 38,999 रुपए में मिलता है। इसके अलावा टॉप-एंड 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए रखी गई है।

Nothing Phone (4b) फर्स्ट सेल ऑफर्स

Nothing Phone (4b) की पहली सेल के दौरान ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर और अन्य प्रमोशनल बेनिफिट्स के जरिए 5000 तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को और कम किया जा सकता है। फोन पर 2375 रुपए का एक्सचेंज बोनस और SBI, आईसीआईसीआई, HDFC के क्रेडिट कार्ड के खरीदने पर 2625 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट है।

₹5,000 तक की बचत का मौका

Nothing Phone (4b) की बड़ी खासियतें

फोन में 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित Nothing OS पर चलता है और कंपनी 3 साल के Android अपडेट व 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। Nothing Phone (4b) को IP68 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

Nothing Phone (4b) में यूजर्स को कई नए AI फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। फोन में Essential Space फीचर दिया गया है, जो AI की मदद से आपके स्क्रीनशॉट, नोट्स, वॉयस रिकॉर्डिंग और जरूरी जानकारी को एक जगह सेव और व्यवस्थित करता है। इसके अलावा Essential Search की मदद से यूजर फोन में मौजूद ऐप्स, फाइल्स, कॉन्टैक्ट्स और सेटिंग्स को जल्दी सर्च कर सकते हैं। AI आधारित Smart Writing, Voice Transcription, Summary और Camera Enhancements जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।