Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Best 50 inch Smart TVs Under 25,000 rupees Huge Discounts on Top Models
₹25 हजार से कम में 50 इंच के Smart TV, इन मॉडल्स पर मिल रही सबसे बड़ी छूट

₹25 हजार से कम में 50 इंच के Smart TV, इन मॉडल्स पर मिल रही सबसे बड़ी छूट

संक्षेप:

25 हजार रुपये से कम कीमत में अब आप 50 इंच का स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। इन टॉप मॉडल्स पर मिल रही भारी छूट से बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स बजट में मिलेंगे।

Fri, 5 Sep 2025 11:40 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आपको लगता है कि कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला TV नहीं खरीदा जा सकता तो आप गलत हैं। ब्रैंडेड प्रीमियम स्मार्ट टीवी ग्राहक 25 हजार रुपये से भी कम में ऑर्डर कर सकते हैं और आपको 32 इंच या 45 इंच की स्क्रीन से समझौता भी नहीं करना होगा। हम उन स्मार्ट टीवी मॉडल्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो 50 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आते हैं और ऑफर्स के चलते जिनकी कीमत अब 25 हजार रुपये से भी कम हो गई है।

VW 50 inches Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

भरोसेमंद ब्रैंड VW के 50 इंच स्मार्ट टीवी को Amazon पर 24,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। आप बैंक कार्ड्स के साथ 1500 रुपये की एक्सट्रा छूट भी ले सकते हैं। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा इसमें Dolby Audio सपोर्ट वाले 48W स्पीकर दिए गए हैं। इस टीवी में खास AI पिक्चर इनहैंसिंग फीचर मिलता है, जिससे रिच पिक्चर क्वॉलिटी का फायदा मिल जाता है।

ये भी पढ़ें:23 सितंबर से Amazon और Flipkart पर सबसे बड़ी सेल! इन फोन डील्स पर रहेगी नजर

Kodak 50 inches Matrix Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर कोडक का यह टीवी 24,999 रुपये में मिल रहा है। यही नहीं, बैंक ऑफर्स के साथ 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। पावरफुल ऑडियो आउटपुट के लिए इसमें 40W क्षमता वाले स्पीकर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है। साथ ही फ्रेमलेस डिजाइन के चलते यह बेहद प्रीमियम लगता है।

ये भी पढ़ें:ऑफर्स की बरसात! 6000 रुपये से कम में बेस्ट Smart TV, एकसाथ सारी टॉप डील्स

Foxsky 50 inch Frameless Series 4K UHD QLED WebOS/Google Smart TV

प्रीमियम फ्रेमलेस डिजाइन वाला Foxsky स्मार्ट टीवी ग्राहकों को 25,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस पर दिख रहा है लेकिन अगर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान किया जाए तो इसपर 1500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह इसकी कीमत 24,500 रुपये रह जाएगी। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 50 इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है और 30W साउंड आउटपुट मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।