365 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB, डेटा का टेंशन खत्म, लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान ₹5 रोज का

Feb 15, 2026 02:11 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज हम आपको डेली 3GB डेटा वाले कुछ ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जिनका रोज का खर्च 10 रुपये से भी कम है। लिस्ट में 449 रुपये से लेकर 2799 रुपये कीमत  तक के प्रीपेड प्लान शामिल हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा प्लान परफेक्ट रहेगा...

365 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB, डेटा का टेंशन खत्म, लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान ₹5 रोज का

फोन पर फेवरेट मूवी या शो देखते समय अगर डेटा खत्म हो जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप फोन पर मूवी, शो देखना पसंद है और डेली मिलने वाला 2GB या 2.5GB डेटा भी कम पड़ जाता है, तो आप 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स पर विचार कर सकते हैं। यहां हम आपको डेली 3GB डेटा वाले कुछ ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जिनका रोज का खर्च 10 रुपये से भी कम है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा प्लान परफेक्ट रहेगा...

जियो का 449 रुपये का प्लान

जियो का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 5.34 रुपये आएगा। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल है। प्लान में जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड, जियो हॉटस्टार समेत गूगल जेमिनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। डेला डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 8.55 रुपये आएगा।

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। डेला डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 7.66 रुपये आएगा।

बीएसएनएल का 299 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। डेला डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 9.96 रुपये आएगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;