काम की बात: ध्यान दें! कल से इन पुराने Android फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, तुरंत चेक करें आपका मोबाइल लिस्ट में है या नहीं

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

WhatsApp कल से कई पुराने Android स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। अगर आपका स्मार्टफोन Android 5 या उससे पुराने वर्जन पर चलता है, तो आपको परेशानी हो सकती है। जानिए किन-किन फोन पर असर पड़ेगा:

ध्यान दें! कल से इन पुराने Android फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, तुरंत चेक करें आपका मोबाइल लिस्ट में है या नहीं

दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp कल से एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगर आप भी कई साल पुराना स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कल से आपके फोन में WhatsApp बंद हो सकता है। अगर आपका फोन 8-10 साल पुराना है या उसमें Android 5.0 या उससे नीचे का वर्जन चल रहा है, तो कल से WhatsApp चलना बंद हो जाएगा। Android 5.0 या उससे नीचे वाले फोन पर WhatsApp नहीं चलेगा। कंपनी का कहना है कि नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और तेज परफॉर्मेंस देने के लिए पुराने सिस्टम को सपोर्ट करना मुश्किल हो रहा है। भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह फैसला लाखों यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। कई लोगों को पहले ही WhatsApp की तरफ से नोटिफिकेशन मिल रहे हैं कि जल्द उनके फोन में ऐप सपोर्ट बंद हो जाएगा। यानी Samsung, Motorola, Sony और LG जैसी कंपनियों के कई पुराने स्मार्टफोन मॉडल्स पर इस बदलाव का सीधा असर पड़ने वाला है।

इन पुराने स्मार्टफोन पर कल से बंद होगा WhatsApp

- Samsung Galaxy S3, S4

- Motorola Moto G (1st Gen)

- Moto G (2nd Gen)

सम्बंधित सुझाव

- Moto E (1st Gen)

- Moto E (2nd Gen)

- Moto X (1st Gen)

- Moto X (2nd Gen)

- Sony Xperia Z सीरीज

- LG Nexus 4 और Optimus G

- HTC One X

- OnePlus One

- OnePlus 2

- OPPO Find 7

- OPPO Find 7a

- OPPO Mirror 5

- OPPO Neo 5

- OPPO Joy 3

- Vivo X5 Pro

- Vivo Y15

- Vivo Y22

- Vivo Y27

WhatsApp पुराने फोन का सपोर्ट क्यों बंद कर रहा

WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को सुरक्षित रखना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। पुराने स्मार्टफोन्स में लंबे समय तक नए सिक्योरिटी अपडेट नहीं आते, जिसकी वजह से उनमें वायरस, हैकिंग और साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि अब WhatsApp पर सिर्फ मैसेज नहीं बल्कि बैंकिंग डिटेल, OTP, निजी फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट और ऑफिस से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर सकते हैं।

ऐसे पता करें आपका फोन WhatsApp सपोर्ट करेगा या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन आने वाले समय में WhatsApp सपोर्ट करेगा या नहीं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं। इसके बाद About Phone या Software Information ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अपने फोन का Android Version या iOS Version दिखाई देगा। अगर आपका Android वर्जन 5.0 से नीचे है, तो कल से WhatsApp बंद हो जाएगा। इसके अलावा Play Store में जाकर भी आप चेक कर सकते हैं कि WhatsApp का नया अपडेट मिल रहा है या नहीं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।