काम की बात: जरूरी खबर: अब फेक कॉल और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सरकार दे रही Free ट्रेनिंग, सेफ रहेगी आपकी महेनत की कमाई
भारत सरकार ने ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए मुफ्त Cyber Hygiene Course लॉन्च किया है। खास बात यह है कि यह कोर्स पूरी तरह मुफ्त रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।

देश में ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी फेक कॉल के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है, तो कभी WhatsApp Link, OTP Scam और फर्जी बैंकिंग मैसेज के जरिए लोगों का बैंक अकाउंट खाली किया जा रहा है। हर दिन हजारों लोग साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं। ऐसे में अब भारत सरकार ने आम लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने i4C यानी Indian Cyber Crime Coordination Centre के जरिए एक नया फ्री साइबर हाइजीन कोर्स लॉन्च किया है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का मकसद लोगों को ऑनलाइन स्कैम पहचानना और उससे बचना सिखाना है। खास बात यह है कि यह कोर्स पूरी तरह मुफ्त रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
Cyber Hygiene Course क्या है और कैसे करेगा ये आपकी मदद
भारत सरकार ने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए Cyber Hygiene Course शुरू किया है। यह एक ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें लोगों को इंटरनेट और मोबाइल इस्तेमाल करते समय जरूरी सुरक्षा उपाय सिखाए जाएंगे। सरकार का मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया में ज्यादा सुरक्षित बनाना है। आज लगभग हर काम ऑनलाइन हो गया है। UPI Payment, Online Banking, Shopping, Social Media और Video Calls जैसी सुविधाएं लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन इसके साथ Online Scam भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग छोटी सी गलती की वजह से लाखों रुपये गंवा देते हैं।
इस ट्रेनिंग में लोगों को कई जरूरी बातें सिखाई जाएंगी। जैसे Fake Calls कैसे पहचानें, Suspicious Links पर क्लिक क्यों नहीं करना चाहिए, OTP किसी के साथ शेयर क्यों नहीं करना चाहिए और बैंकिंग फ्रॉड से कैसे बचना है। इसके अलावा Social Media Privacy और Password Safety के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
UPI, OTP, WhatsApp और Social Media Scam से भी बचाएगा
आज सबसे ज्यादा फ्रॉड UPI और OTP के जरिए हो रहे हैं। साइबर क्रिमिनल खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से OTP मांग लेते हैं या फेक पेमेंट लिंक भेज देते हैं। सरकार का यह कोर्स ऐसे Scam पहचानने में लोगों की मदद करेगा। WhatsApp पर आने वाले Fake Job Offer, Lottery Message और APK File स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस ट्रेनिंग में लोगों को बताया जाएगा कि ऐसे मैसेज से कैसे बचना है और कौन से संकेत स्कैम की तरफ इशारा करते हैं। इसमें Strong Password बनाना, Unknown Link पर क्लिक न करना और Two-Factor Authentication इस्तेमाल करना जैसी आदतें शामिल हैं।
Online Scam से बचने के आसान तरीके
अगर कोई अनजान नंबर बैंक बनकर कॉल करे, तो तुरंत उसकी बातों पर भरोसा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से जांचें। OTP, ATM PIN और बैंक डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें। इसके अलावा Phone में हमेशा Official Apps ही डाउनलोड करें। सरकार का मानना है कि Cyber Crime से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका लोगों को जागरूक बनाना है। अगर लोग Scam की चाल समझ जाएंगे, तो Cyber Criminals के लिए लोगों को ठगना मुश्किल हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


