ASUS Vivobook S16 Review: बड़ी OLED स्क्रीन और AI फीचर्स वाला शानदार प्रीमियम लैपटॉप, परफॉर्मेंस भी दमदार

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

यह एक प्रीमियम विंडोज लैपटॉप है। कंपनी ने लाइव हिन्दुस्तान की टीम को यह लैपटॉप रिव्यू करने के लिए दिया। लाइव हिन्दुस्तान की गैजेट्स टीम ने इस लैपटॉप को खूब यूज किया और अब आपके लिए इसका एक रिव्यू लाए हैं।

ASUS Vivobook S16 Review: बड़ी OLED स्क्रीन और AI फीचर्स वाला शानदार प्रीमियम लैपटॉप, परफॉर्मेंस भी दमदार

ASUS के पोर्टफोलियो में हर रेंज के लैपटॉप मौजूद हैं। कंपनी अपने लैपटॉप की रेंज को अपडेट करते रहती है, ताकि यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स ऑफर किए जा सकें। अगर आप भी नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो कंपनी के पास आपके लिए Vivobook S16 (S3607AA) है। यह एक प्रीमियम विंडोज लैपटॉप है। कंपनी ने लाइव हिन्दुस्तान की टीम को यह लैपटॉप रिव्यू करने के लिए दिया। लाइव हिन्दुस्तान की गैजेट्स टीम ने इस लैपटॉप को खूब यूज किया और अब आपके लिए इसका एक डीटेल्ड रिव्यू लाए हैं। आइए जानते हैं ASUS के लैपटॉप में क्या कुछ है खास।

बेहद स्टाइलिश है लैपटॉप का डिजाइन

यह लैपटॉप उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस और मॉडर्न AI फीचर्स वाला हल्का और स्टाइलिश डिवाइस चाहते हैं। Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे ऑफिस यूजर्स, स्टूडेंट्स और कॉन्टेंट देखने वाले यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बनाते हैं।

asus 1 1 1

डिजाइन की बात करें तो Vivobook S16 काफी प्रीमियम फील देता है। इसका वजन करीब 1.7 किलोग्राम है, जो 16 इंच स्क्रीन वाले लैपटॉप के हिसाब से बैलेंस्ड कहा जा सकता है। लैपटॉप स्लिम और पोर्टेबल है। इसे अपने साथ कहीं भी कैरी करना काफी आसान है। ASUS ने इसमें बैकलिट ErgoSense कीबोर्ड दिया है, जो लंबे समय तक टाइपिंग करने में काफी कंफर्टेबल एक्सपीरियंस देता है। साथ ही Copilot Key इसे AI-फोकस्ड मॉडर्न लैपटॉप बनाता है।

asus

डिस्प्ले भी कमाल का

इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसका 16 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें WUXGA रिजॉलूशन और 16:10 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। OLED पैनल की वजह से इसके कलर बेहद अलाइव और शार्प दिखाई देते हैं। 95% DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और फोटो एडिटिंग का एक्सपीरियंस भी शानदार बन जाता है। ASUS ने इसमें Anti-glare और Low Reflection कोटिंग भी दी है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है। हालांकि, 300 निट्स की ब्राइटनेस तेज धूप में कुछ यूजर्स को थोड़ी कम महसूस हो सकती है।

asus 1

परफॉर्मेंस में भी दमदार

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core Ultra 7 355 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 कोर और 8 थ्रेड्स के साथ आता है। लैपटॉप में Intel का नया NPU भी मौजूद है, जो AI बेस्ड टास्क्स को बेहतर तरीके से मैनेज है। डेली यूज में लैपटॉप काफी स्मूद चलता है। मल्टीटास्किंग, वेब ब्राउजिंग, Microsoft Office, वीडियो कॉलिंग और हल्की फोटो-वीडियो एडिटिंग जैसे काम बिना किसी परेशानी के किए जा सकते हैं। कंपनी इसमें Windows 11 और Microsoft Office Home 2024 पहले से इंस्टॉल करके दे रही है। यह लैपटॉप हार्डकोर गेमिंग के लिए नहीं है। इसमें Intel Integrated Graphics दिए गए हैं, जो नॉर्मल ग्राफिक्स टास्क्स और हल्की गेमिंग के लिए ठीक हैं, लेकिन हाई-एंड AAA गेम्स या प्रोफेशनल 3D रेंडरिंग के लिए डेडिकेटेड GPU वाला लैपटॉप बेहतर ऑप्शन हैं।

laptop

मेमरी और बैटरी

मेमरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें DDR5 RAM और PCIe 4.0 SSD है। SSD की वजह से सिस्टम काफी फास्ट परफॉर्म करता है और ऐप्स जल्दी लोड होते हैं। 16GB RAM मल्टीटास्किंग के लिए काफू है और हमें कोई परेशानी हुई। अच्छी बात यह है कि इसमें अडिशनल RAM अपग्रेड का ऑप्शन भी दिया गया है। बैटरी लाइफ भी इस लैपटॉप का पॉजिटिव साइड है। इसमें दी 70Wh बैटरी नॉर्मल यूज में आराम से पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। 68W USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसकी बैटरी को फटाफट चार्ज भी कर देती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें आपको HDMI 2.1, USB Type-A और Type-C पोर्ट्स भी मिलेंगे।

asus 1 4

खरीदें या नहीं?

कुल मिलाकर कहा जाए, तो ASUS Vivobook S16 (S3607AA) एक प्रीमियम और बैलेंस्ड लैपटॉप है, जो बड़ी OLED स्क्रीन, दमदार बैटरी और AI फीचर्स की वजह से काफी इंप्रेस करता है। यह लैपटॉप खास तौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है जो मल्टीमीडिया, ऑफिस वर्क और रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी के लिए एक स्टाइलिश और भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।