कम कीमत में पावरफुल PC! ASUS V501 Desktop और AiO V400 Series भारत में लॉन्च
टेक कंपनी आसुस ने भारत में V501 Desktop और AiO V400 Series लॉन्च की है, जिनकी शुरुआती कीमत 42,990 रुपये है। ये नए PC घर, छोटे ऑफिस और स्टूडियो यूजर्स के लिए दमदार परफॉर्मेंस और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आते हैं।

ताइवान की टेक कंपनी Asus ने भारत में अपने कंज्यूमर पीसी पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए नए ASUS V501 Desktop और ASUS AiO V400 Series को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये नए डिवाइस खास तौर पर घर, छोटे ऑफिस, स्टार्टअप और स्टूडियो जैसे यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इन नए पीसी में परफॉर्मेंस, डिजाइन और स्पेस-एफिशिएंसी का बैलेंस देखने को मिलेगा है। ASUS V501 Desktop की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये रखी गई है।
सम्बंधित सुझाव

20% OFF

ASUS AiO V440,13th Gen Intel Core i3-1315U, 23.8" FHD,100Hz,All-in-One PC(8GB RAM/512GB SSD/Windows 11/Office 24/Retractable Camera/with Wired Keyboard & Mouse/M365 Basic (1Year)*) V440VAB-KBPC002WS
ASUS AiO V440
13th Gen Intel Core i3-1315U
23.8" FHD

₹48017
₹59990खरीदिये

33% OFF

ASUS AIO A3202,21.45" FHD,Intel Celeron 7305, All-in-One PC (8GB/256GB/Windows 11/MS Office 365 Basic (1Year)*/Office 2024/Black/4.84 Kg), with Wireless Keyboard & Wireless Mouse, A3202WBA-BPB009WS
ASUS AIO A3202
21.45" FHD
Intel Celeron 7305

₹31990
₹47990खरीदिये

25% OFF

ASUS T500,13th Gen,Intel Core i5-13420H,Gaming Tower(RTX 3050-6GB/16GB RAM/1TB SSD/Windows 11/M365 Basic (1Year)*/Office Home 2024/with Gaming RGB Keyboard & Mouse(USB)/ Gray/5.9 Kg)T500MV-13420H022WS
ASUS T500
13th Gen
Intel Core i5-13420H

₹78990
₹104990खरीदिये
कंपनी ने V501 Desktop को दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। इनमें V501MV Mini Tower शामिल है, जिसमें 15 लीटर का चेसिस दिया गया है, वहीं V501SV Small Form Factor में 9 लीटर का कॉम्पैक्ट चेसिस मिलता है। ये डेस्कटॉप खास तौर से SOHO (Small Office Home Office), स्टार्टअप, छोटे बिजनेस और क्रिएटिव स्टूडियो के लिए बनाए गए हैं, जहां रोज के काम जैसे डॉक्यूमेंटेशन, अकाउंटिंग, वर्चुअल मीटिंग और हल्के क्रिएटिव टास्क आसानी से किए जा सकें।
यूजर्स को मिलेगी प्रीमियम परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस सीरीज में Intel Core 7 240H प्रोसेसर तक का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसमें DDR5 RAM को 64GB तक एक्सपैंड करने का सपोर्ट मिलता है। यह कॉन्फिगरेशन यूजर्स को स्मूद मल्टीटास्किंग और भरोसेमंद डेली-यूज परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन यूजर्स के लिए है जिन्हें हर दिन स्टेबल और भरोसेमंद कंप्यूटिंग की जरूरत होती है।
सम्बंधित सुझाव

15% OFF

Asus AiO V440,13th Gen Intel Core i3-1315U,23.8" FHD,100Hz,All-in-One PC(8GB RAM/512GB SSD/Windows 11/Office 24/Retractable Camera/with Wireless Keyboard & Mouse/M365 Basic (1Year)*) V440VAB-KWPC001WS
Asus AiO V440
13th Gen Intel Core i3-1315U
23.8" FHD

₹50990
₹59990खरीदिये

15% OFF

ASUS AiO V440,13th Gen Intel Core i5-13420H, 23.8" FHD,100Hz,All-in-One PC(16GB RAM/512GB SSD/Windows 11/Office 24/Retractable Camera/with Wired Keyboard & Mouse/M365 Basic (1Year)*) V440VA-KBPC043WS
ASUS AiO V440
13th Gen Intel Core i5-13420H
23.8" FHD

₹64490
₹75990खरीदिये

14% OFF

ASUS AiO V470,13th Gen Intel Core i3-1315U, 27" FHD,100Hz,All-in-One PC(16GB RAM/512GB SSD/Windows 11/Office 24/Retractable Camera/Wireless Keyboard & Mouse/M365 Basic (1Year)*) V470VAB-KWPE002WS
ASUS AiO V470
13th Gen Intel Core i3-1315U
27" FHD

₹60990
₹70990खरीदिये

40% OFF

ASUS ROG RYUYJIN III 360 ARGB Extreme All-in-one AIO CPU Liquid Cooler, AMD Ryzen 9000 & Intel Core Ultra Ready, Asetek Gen8 V2 Pump; high Airflow & Static Pressure Magnetic Fans
ASUS ROG RYUYJIN III 360 ARGB Extreme All-in-one AIO CPU Liquid Cooler
AMD Ryzen 9000 & Intel Core Ultra Ready
Asetek Gen8 V2 Pump; high Airflow & Static Pressure Magnetic Fans

₹39000
₹65000खरीदिये
दूसरी ओर, कंपनी ने ASUS AiO V400 Series भी पेश की है, जिसमें V440 और V470 All-in-One PC शामिल हैं। ये खास तौर पर फैमिली यूजर्स और छोटे घरों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जहां स्पेस सीमित होता है। ऑल-इन-वन डिजाइन की वजह से इसमें अलग-अलग केबल्स और बड़े CPU कैबिनेट की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे सेटअप साफ और कॉम्पैक्ट रहता है। ये डिवाइस स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो कॉलिंग और रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त हैं।
इतनी रखी गई है PC की कीमत
Asus V470 AiO की शुरुआती कीमत 71,990 रुपये रखी गई है, जबकि ASUS V440 AiO को 67,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंसिंग ऑप्शंस भी दिए हैं। ASUS V501 Desktop पर EMI 3,583 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जबकि V470 AiO पर EMI 4,799 रुपये प्रति माह से उपलब्ध है। इसके अलावा, ASUS ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
उपलब्धता की बात करें तो ASUS V501SV Desktop की सेल 5 मार्च से शुरू हो गया है, जबकि V501MV Mini Tower 16 मार्च से ASUS E-shop पर और 25 मार्च से अन्य चैनल्स पर मिलेगा। वहीं ASUS V470 AiO अभी उपलब्ध है, वहीं V440 AiO 14 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन सभी डिवाइसेज को ASUS Exclusive Stores, ASUS E-shop, Flipkart, Amazon, Croma और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




