11 साल बाद टैबलेट ला रहा पॉपुलर ब्रांड, इसमें 12 इंच का OLED डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Asus एक बार फिर भारत के टैबलेट सेगमेंट में वापसी करने वाली है। कंपनी 6 अगस्त को नया Asus Pad लॉन्च करेगी। इसमें 12.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो तेजतर्रार प्रोसेसर और 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर

asus pad

आसुस भारत में सक्रिय रूप से लैपटॉप लॉन्च कर रहा है, लेकिन कंपनी कई सालों से टैबलेट सेगमेंट से दूर है। ब्रांड अब आसुस पैड के साथ फिर से सेगमेंट में वापसी कर रहा है, जो 6 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि कीमत फिलहाल सीक्रेट है, लेकिन लॉन्च से पहले टैबलेट की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गए हैं, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने 2015 के बाद से भारत में नए टैबलेट लॉन्च नहीं किए हैं। अब 11 साल बाद कंपनी फिर से इस कैटेगरी में वापसी कर रही है। चलिए एक नजर डालते हैं आसुस के अपकमिंग टैबलेट में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

चलिए एक नजर डालते हैं Asus Pad की खासियत पर

Asus Pad

आसुस पैड 12.2-इंच 2.8K डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। पैनल 100% DCI-P3 कलर कवरेज प्रदान करता है और कम झिलमिलाहट और लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए सर्टिफाइड है। टैबलेट में 92% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है, जो इसे एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव कामों के लिए परफेक्ट बनाता है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉयड 16 ओएस पर चलता है और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यूजर माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Asus Pad में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9000mAh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि यह लगभग 30 मिनट में जीरो से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

Asus Pad

असूस पैड में इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस 360-डिग्री सिनेमैटिक साउंड के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप है। यह आसुस पेन 2.0 और कम्पैटिबल ब्लूटूथ कीबोर्ड का भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर नोट्स ले सकते हैं, स्केच कर सकते हैं, डॉक्यूमेंट एडिट कर सकते हैं और क्रिएटिव कामों को संभाल सकते हैं। टैब में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं, जबकि टैबलेट सिम सपोर्ट नहीं देता है। इसमें डिस्प्लेपोर्ट 1.4 सपोर्ट के साथ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है और विंडोज, मैकओएस, एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर फाइल शेयर करने के लिए ग्लाइडएक्स का उपयोग करता है।

523 ग्राम वजनी और 6.5 एमएम मोटाई वाले इस टैबलेट को कंपनी ने खासतौर से यात्रा, काम, सीखने और मनोरंजन के लिए एक पोर्टेबल टैबलेट के रूप में डिजाइन किया गया है। यह एक प्रोटेक्टिव फोलियो केस के साथ आता है जो चार व्यूइंग मोड के साथ एक स्टैंड के रूप में भी काम करता है।

Asus Pad के कलर्स और स्टोरेज ऑप्शन

Asus Pad 'प्योर व्हाइट' कलर ऑप्शन में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़11 साल बाद टैबलेट ला रहा पॉपुलर ब्रांड, इसमें 12 इंच डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी भी