
Asus ने भारत में लॉन्च किए जबरदस्त लैपटॉप, बैटरी और प्रोसेसर सब दमदार; जानें कीमत
संक्षेप: टेक कंपनी आसुस ने भारत में अपने नए Vivobook S14 (2025) और Vivobook 14 (2025) लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिनमें AMD Ryzen AI 7 प्रोसेसर और FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिवाइसेज प्रीमियम फीचर्स के साथ आए हैं।
ताइवान की टेक कंपनी Asus ने अपने लेटेस्ट Vivobook S14 (2025) और Vivobook 14 (2025) लैपटॉप्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन्हें अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से ऑर्डर किए जा सकते हैं। दोनों ही डिवाइसेज को प्रीमियम फीचर्स, एडवांस्ड AI सपोर्ट और दमदार बिल्ड-क्वॉलिटी के साथ मार्केट का हिस्सा बनाया गया है। आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें
नए मॉडल्स 14 इंच के Full-HD+ (1,920×1,200 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आते हैं। S14 में OLED पैनल मिलता है जो 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गॉमेट सपोर्ट करता है, वहीं Vivobook 14 में IPS पैनल दिया गया है जिसकी पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है। ये दोनों ही लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। यूजर्स को MS Office Home 2024 का लाइफटाइम एक्सेस और Microsoft 365 Basic का एनुअल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
परफॉर्मेंस सेंट्रिक हैं दोनों Asus लैपटॉप
परफॉर्मेंस के लिए दोनों लैपटॉप AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर के साथ आते हैं, जिसमें Radeon GPU और 50 TOPS XDNA NPU मौजूद है। इसके अलावा Vivobook 14 का एक लाइट वेरियंट AMD Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर के साथ भी आता है। मेमोरी के लिए दोनों में 16GB तक रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो S14 में 1TB PCIe 4.0 SSD तक का विकल्प मिलता है, जबकि Vivobook 14 में 512GB SSD तक स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें

Asus Zenbook 14 UM3402YA KP741WS Laptop (AMD Octa Core Ryzen 7/16 GB/512 GB SSD/Windows 11)
Jade Black
14 Inches Display Size
AMD Octa Core Ryzen 7 - 7730U Processor

₹77990
खरीदिये
नए लैपटॉप्स का कीबोर्ड बैक-लिट है और इसमें Copilot के लिए डेडिकेटेड-की भी मौजूद है। वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में फुल-HD IR कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर और Windows Hello का सपोर्ट शामिल है। S14 मॉडल में अतिरिक्त Windows Studio Effects फीचर भी मौजूद है। इनमें USB 3.2 Gen1 Type-A, Type-C (डिस्प्ले और पावर डिलीवरी), HDMI पोर्ट और ऑडियो जैक दिया गया है।
Vivobook S14 में एक्सट्रा Thunderbolt 4 पोर्ट और मल्टी-कार्ड स्लॉट भी शामिल हैं, जबकि Vivobook 14 में स्टैंडर्ड पोर्ट्स ही दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो Vivobook S14 (2025) में 70Wh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivobook 14 (2025) में 42Wh की बैटरी मिलती है, जो समान चार्जिंग पावर के साथ आती है। S14 मॉडल लगभग 1.3 किलोग्राम का है और इसकी मोटाई करीब 15mm है, जबकि Vivobook 14 का वजन करीब 1.46 किलोग्राम है।
इतनी रखी गई है नए लैपटॉप्स की कीमत
बात कीमत की करें तो Vivobook S14 (2025) की कीमत 89,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vivobook 14 (2025) का बेस वेरियंट 67,990 रुपये से उपलब्ध है। इनकी सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू हो गई है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।












