गेमिंग करने वालों की मौज! ASUS लाया TUF Gaming लैपटॉप, RTX 5060 GPU तक का सपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ASUS ने भारत में TUF Gaming 16, A15, A16 और F16 लैपटॉप की नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस कामों के लिए पावरफुल हार्डवेयर दिया गया है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

Asus_TUF_Gaming_A14_ProArt
ASUS पावरफुल स्पेसिफिकेशंस वाले गेमिंग लैपटॉप लेकर आया है।

ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारतीय मार्केट में अपने TUF Gaming लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी ने नया ASUS TUF Gaming 16 (FX610) लॉन्च करने के साथ ही TUF Gaming A15, A16 और F16 के नए व रिफ्रेश्ड मॉडल भी पेश किए हैं। नई सीरीज को गेमिंग के साथ पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सभी नए मॉडल भारत में ASUS के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart, Amazon, ASUS Exclusive Stores और अन्य ऑफलाइन रिटेल चैनल्स से खरीदे जा सकेंगे।

सम्बंधित सुझाव

नए लाइनअप में ASUS TUF Gaming 16 (FX610) सबसे खास मॉडल है। इसे 16 इंच के बड़े डिस्प्ले और गेमिंग-केंद्रित हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 5060 GPU तक का ऑप्शन मिलता है। यह मॉडल मजबूत डिजाइन, अपग्रेडेबल हार्डवेयर और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और दूसरे भारी काम किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लैपटॉप में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।

TUF Gaming A15 का Made in India मॉडल

ASUS ने नई TUF Gaming A15 सीरीज में लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी जोर दिया है। कंपनी ने इसके कुछ कॉन्फिगरेशन को Made in India के रूप में पेश किया है। यह कदम भारतीय मार्केट में कंपनी की लोकल मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटजी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नई A15 सीरीज को गेमिंग के साथ रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

A16 और F16 मॉडल भी हुए रिफ्रेश

नए TUF Gaming लाइनअप में TUF Gaming A16 और TUF Gaming F16 के रिफ्रेश्ड वेरिएंट भी शामिल हैं। कंपनी ने अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Intel और AMD प्लेटफॉर्म के साथ अलग-अलग कॉन्फिगरेशन उपलब्ध कराए हैं। इससे गेमर्स को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग CPU और GPU विकल्प चुनने का मौका मिल सकता है।

मजबूत बॉडी और कूलिंग पर फोकस

ASUS की TUF सीरीज लंबे समय से अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है और नई सीरीज में भी कंपनी ने इसी पर फोकस रखा है। TUF Gaming 16 समेत नए मॉडल मजबूत डिजाइन, गेमिंग के दौरान बेहतर टेंपरेचर कंट्रोल और हार्डवेयर अपग्रेड की सुविधा के साथ आते हैं। कंपनी का टारगेट ऐसे लैपटॉप पेश करना है, जिन्हें यूजर्स गेमिंग के अलावा स्टडी, ऑफिस वर्क और दूसरे परफॉर्मेंस-इंटेंसिव कामों के लिए भी यूज कर सकें।

ASUS की नई TUF Gaming लैपटॉप रेंज भारत में ASUS के ऑनलाइन स्टोर के अलावा Amazon और Flipkart पर खरीदी जा सकती है। ऑफलाइन खरीदारों के लिए ASUS Exclusive Stores और अन्य रिटेल चैनल भी उपलब्ध हैं। नई सीरीज में अलग-अलग कॉन्फिगरेशन शामिल होने के चलते कीमतें मॉडल और हार्डवेयर के हिसाब स अलग-अलग होंगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़गेमिंग करने वालों की मौज! ASUS लाया TUF Gaming लैपटॉप, इतनी है कीमत