Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़ASUS Launches AI-Powered VM670KA All-in-One PC in India Price Features and Availability
ASUS लाया नया ऑल-इन-वन PC: कम जगह, ज्यादा पावर और AI की ताकत भी

ASUS लाया नया ऑल-इन-वन PC: कम जगह, ज्यादा पावर और AI की ताकत भी

संक्षेप:

ASUS ने भारत में अपना नया AI-पावर्ड ऑल-इन-वन डेस्कटॉप VM670KA लॉन्च किया है, जो Copilot+ और AMD Ryzen AI प्रोसेसर के साथ आता है। 27-इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स वाला यह PC प्रीमियम प्राइस पर मिल रहा है। 

Dec 23, 2025 08:55 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डेस्कटॉप कंप्यूटर अब सिर्फ हैवी बॉक्स और उलझी हुई केबल्स तक लिमिटेड नहीं रह गए हैं। ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारत में अपना नया VM670KA AiO लॉन्च करके यह साफ कर दिया है कि आने वाला वक्त स्मार्ट, कॉम्पैक्ट और AI-पावर्ड मशीनों का है। यह ऐसा ऑल-इन-वन PC है, जो घर और ऑफिस- दोनों जगहों पर बिना ज्यादा स्पेस लिए दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

डेस्कटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसका AI फोकस है। Windows 11 के साथ आने वाला Copilot+ इसे सिर्फ एक कंप्यूटर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट वर्क असिस्टेंट बना देता है। रोजमर्रा के काम हों, मल्टीटास्किंग या फिर क्रिएटिव टास्क- AI फीचर्स सिस्टम को तेज और ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹7000 से कम में 32 इंच स्क्रीन वाला Smart TV, धाकड़ 20W साउंड आउटपुट

ऐसे हैं नए कॉम्पैक्ट PC के फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो ASUS VM670KA AiO में 27 इंच का फुल HD पैनल दिया गया है, जो 178 डिग्री का वाइड व्यू एंगल ऑफर करता है। 300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ यह स्क्रीन ना सिर्फ काम के लिए, बल्कि वीडियो देखने और प्रेजेंटेशन के लिए भी कंफर्टेबल फील देती है। पतले और क्लीन डिजाइन की वजह से यह किसी भी मॉडर्न डेस्क सेटअप में आसानी से फिट हो जाता है।

सम्बंधित सुझाव

परफॉर्मेंस के मामले में ASUS ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर, Ryzen AI NPU और 16GB DDR5 रैम दी गई है, जो स्मूद और फास्ट वर्किंग ऑफर करती है। इसमें स्टोरेज के लिए 1TB तक का ऑप्शन मिलता है, जिसे आगे चलकर 2TB तक अपग्रेड किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी भी इस ऑल-इन-वन PC की मजबूत साइड है। RJ45 गीगाबिट ईथरनेट से लेकर HDMI 2.1, USB Type-C और Type-A पोर्ट्स तक, यह हर जरूरी कनेक्शन को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही Wi-Fi और Bluetooth 5.4 वायरलेस एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में ये हैं 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Realme भी

ऑडियो क्वॉलिटी की बात करें तो इन-बिल्ट स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे मीटिंग्स, म्यूजिक और मूवीज का एक्सपीरियंस ज्यादा इमर्सिव हो जाता है। डिजाइन और बिल्ड में यह PC सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देता है। लगभग 9 किलो वजन और स्लिम प्रोफाइल के साथ यह व्हाइट कलर में उपलब्ध है। ASUS इस डिवाइस पर 1 साल की वारंटी भी दे रहा है।

इतनी रखी गई है नए PC की कीमत

कीमत की बात करें तो ASUS VM670KA AiO की कीमत 109,990 रुपये रखी गई है। यह डेस्कटॉप ASUS के ऑफिशियल स्टोर्स के साथ-साथ Flipkart और Amazon पर भी उपलब्ध है। ग्राहक इसे 24 महीने की आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।