लैपटॉप बनाने वाला ब्रांड लाया छोटू स्पीकर, पानी में भी खराब नहीं होगा, साउंड भी जबर्दस्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Asus Adol PO102 Bluetooth speaker: कम दाम में लंबी बैटरी लाइफ और दमदार साउंड वाला स्पीकर तलाश रहे हैं, तो आसुस का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने 10 घंटे चलने वाला छोटू स्पीकर लॉन्च किया है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं

लैपटॉप बनाने वाला ब्रांड लाया छोटू स्पीकर, पानी में भी खराब नहीं होगा, साउंड भी जबर्दस्त

लैपटॉप बनाने वाली पॉपुलर कंपनी Asus ने अपना नया ऑडियो डिवाइस लॉन्च कर दिया है। दरअसल, आसुस चीन में एक नया अल्ट्रा-बजट पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लेकर आई है और इसकी कीमत के हिसाब से इसके स्पेसिफिकेशन काफी तगड़े हैं। कंपनी ने नए Asus Adol PO102 की कीमत 139 युआन (लगभग 1900 रुपये) रखी है। स्पीकर न सिर्फ दिखने में खूबसूरत है, बल्कि साउंड और बैटरी लाइफ के मामले में भी दमदार है। चलिए डिटेल में जानते हैं स्पीकर के बारे में सबकुछ...

Asus Adol PO102 की खासियत

इसके बाहरी हिस्से को बेहतर ग्रिप देने के लिए फैब्रिक ग्रिल और नॉन-स्लिप सिलिकॉन शेल के कॉम्बिनेशन से बनाया गया है। आसुस ने इसके डिजाइन में एक कैरी स्ट्रैप भी दिया है, ताकि यूजर्स इसे बैकपैक से जोड़ सकें या कहीं लटका सकें। यह स्पीकर तीन कलर्स - मीटियोराइट ग्रे, आइरिस पर्पल और सेज ग्रीन में उपलब्ध है। स्पीकर कॉम्पैक्ट साइज और लाइटवेट बॉडी के साथ आता है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। केवल 200 ग्राम वजनी इस स्पीकर का साइज 109.5x82.5x38 एमएम है, जिससे इसे बैग या कोट की बड़ी जेब में रखकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

asus adol PO102 portable bluetooth speaker

6W का पावरफुल साउंड भी

साउंड की बात करें तो स्पीकर 6W का शक्ति आउटपुट प्रदान करता है। आउटपुट का यह लेवल इस साइज के स्पीकर के लिए परफेक्ट है। और पर्सनल यूज के लिए पर्याप्त है। कंपनी ने इसमें TWS पेयरिंग का सपोर्ट जोड़ा है। यानी स्टीरियो साउंड एक्सपीरियंस के लिए दो स्पीकर को आपस में कनेक्ट कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए, इसमें ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट मिलता है और यह 10-मीटर तक वायरलेस रेंज प्रदान करता है। स्पीकर में ऑराकास्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियो सपोर्ट भी शामिल है, जो एक ऐसी सुविधा है, जो ऑडियो को एक ही समय में कई कम्पैटिबल डिवाइसों पर वायरलेस तरीके से शेयर करने की अनुमति देती है।

asus adol PO102 portable bluetooth speaker

फुल चार्ज में 10 घंटे गाने सुन सकेंगे

दो यूजर्स स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर नहीं रहना पसंद करते हैं, उनके लिए स्पीकर में सीधे, ऑफलाइन गाने सुनने के लिए एक माइक्रोएसडी (टीएफ) कार्ड स्लॉट शामिल है। इसके अलावा, इसमें हैंड्स-फ्री फोन कॉल का सपोर्ट करने के लिए एक इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी है। फोन में 2600mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह स्पीकर 50 फीसदी वॉल्यूम लेवल पर 10 घंटे तक लगातार गाने सुना सकता है। चार्जिंग के लिए, इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, यानी आप इसे अपने फोन के चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज होने में इसे दो से तीन घंटे का समय लगता है।

30 मिनट तक पाने में खराब नहीं होगा

धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए, स्पीकर IP67 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि स्पीकर के अंदर धूल बिल्कुल नहीं जाती है और यह 30 मिनट तक एक मीटर तक पानी में डूबे रहने पर भी खराब नहीं होगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।