वीडियो लीक: ऐसा दिखेगा पहला मुड़ने वाला iPhone; कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का कथित हैंड्स-ऑन मॉकअप वीडियो सामने आया है, जिसमें इसका नया बुक-स्टाइल डिजाइन और बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन दिखाई गई है। यह कंपनी के इतिहास का सबसे महंगा iPhone हो सकता है। 

Apples Foldable iPhone

वैसे तो कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple इनोवेशंस के मामले में आगे रहती है लेकिन फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में वह बाकी एंड्रॉयड ब्रैंड्स से कहीं पीछे छूट चुकी है। माना जा रहा था कि ऐपल कहीं बेहतर डिजाइन और प्रीमियम एक्सपीरियंस ऑफर करने वाला फोल्डेबल iPhone लेकर आएगा लेकिन अब तक इसके कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिले थे। अब सामने आए एक हैंड्स-ऑन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि Apple आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है।

लीक के मुताबिक, Apple का फोल्डेबल iPhone मौजूदा फोल्डेबल फोन्स से काफी अलग दिख सकता है। जहां ज्यादातर फोल्डेबल फोन लंबे और स्टैंडर्ड डिजाइन के साथ आते हैं, वहीं Apple का डिवाइस कुछ चौड़ा हो सकता है। साथ ही इस फोन को ओपेन करने पर यूजर्स को एक कॉम्पैक्ट iPad जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें लगभग 7.8 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 5.5 इंच के करीब साइज वाली आउटर स्क्रीन मिल सकती है। इस वजह से यह डिवाइस स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का फील दे सकता है।

FaceID ड्रॉप कर सकता है ऐपल

चौंकाने वाली जानकारी सेफ्टी फीचर्स को लेकर सामने आई है। कई लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple इस डिवाइस में Face ID नहीं देगा। वजह यह बताई जा रही है कि फोल्डेबल iPhone की बेहद पतली बॉडी में Face ID के लिए जरूरी TrueDepth सेंसर सिस्टम को फिट करना मुश्किल हो रहा है और ऐसे में कंपनी Touch ID को वापस ला सकती है। माना जा रहा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन में इंटीग्रेट किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे Apple ने अपने कुछ iPad मॉडल्स में किया है। अगर ऐसा हुआ तो कई साल बाद iPhone में फिंगरप्रिंट सेंसर की वापसी देखने को मिल सकती है।

ऐसा दिख रहा है फोल्डेबल iPhone

डिजाइन की बात करें तो Apple इस डिवाइस को बेहद पतला बनाने पर काम कर रहा है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, फोन फोल्ड होने पर करीब 9mm मोटा हो सकता है, जबकि खुलने पर इसकी मोटाई 5mm से भी कम रहने की संभावना है। यह इसे मार्केट के सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकता है। इसके अलावा ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और MagSafe सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है।

बता दें, लीक वीडियो में दिखाया गया डिवाइस असली iPhone नहीं, बल्कि लीक हुई डिजाइन फाइल्स और सप्लाई चेन से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया एक फुल-साइज मॉकअप है। इसके बावजूद इसे अब तक का सबसे भरोसेमंद लुक माना जा रहा है।

अब तक का सबसे महंगा iPhone भी

कीमत के मामले में यह डिवाइस Apple के इतिहास का सबसे महंगा iPhone हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 2,000 से 2,400 डॉलर के बीच हो सकती है। वहीं, भारतीय मार्केट में टैक्स और अन्य फीस को जोड़ने पर इसकी कीमत 1.8 लाख रुपये से लेकर 2.2 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि इसे कई टेक एक्सपर्ट्ल इसे ‘अब तक का सबसे प्रीमियम iPhone’ बता रहे हैं।

फिलहाल, इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सितंबर, 2026 में लॉन्च हो सकता है, वहीं अन्य का कहना है कि इसमें देरी हो सकती है। ऐसे में ऐपल की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा से पहले लॉन्च को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।