Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple Working on AI Powered Wearable Similar to AirTag Suggests new Report
बिना स्क्रीन वाला गैजेट बना रहा है Apple, हाथ लगाए बगैर ही कर देगा आपके सारे काम

बिना स्क्रीन वाला गैजेट बना रहा है Apple, हाथ लगाए बगैर ही कर देगा आपके सारे काम

संक्षेप:

Apple एक ऐसे AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रहा है, जो AirTag जैसे छोटे आकार में हैंड्स-फ्री स्मार्ट असिस्टेंस दे सकता है। अपग्रेडेड Siri और गहरी Apple इकोसिस्टम इंटीग्रेशन के साथ यह डिवाइस बड़ा मार्केट-स्पेस अपना बना सकता है।

Feb 09, 2026 06:56 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple एक ऐसे AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रही है, जो हमारी रोज की जिंदगी में टेक्नोलॉजी से इंटरैक्शन का तरीका बदल सकता है। यह डिवाइस आकार और डिजाइन में AirTag जैसा छोटा और कॉम्पैक्ट बताया जा रहा है, लेकिन इसकी क्षमताएं दमदार हो सकती हैं। Apple इसे अपने इकोसिस्टम के साथ डीपली जोड़ने की योजना बना रहा है, जिससे यूजर्स को हैंड्स-फ्री AI असिस्टेंस का आसान एक्सपीरियंस मिल सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple का यह AI वियरेबल स्लीक और मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। इसे एल्यूमिनियम और ग्लास से तैयार किया जाएगा, जो Apple के सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को दिखाता है। छोटे आकार के बावजूद, इसमें कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर और फिजिकल बटन जैसे जरूरी हार्डवेयर फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे रोज इस्तेमाल के लिए आसान बना सकता है।

ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते सस्ता iPhone ला सकता है Apple, लीक कीमत से मिला ‘सरप्राइज’

AI होगा इसकी सबसे बड़ी ताकत

वियरेबल की असली ताकत इसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट होगा। इसमें Siri का एक अपग्रेडेड और ज्यादा स्मार्ट वर्जन देखने को मिल सकता है, जो रियल-टाइम में वॉइस कमांड की मदद से काम करेगा। यूजर बिना फोन निकाले फोटो क्लिक करने, जानकारी जुटाने करना या डेली टास्क मैनेज करने जैसे काम कर सकेंगे। Apple का फोकस इस डिवाइस को इतना आसान बनाने पर है कि टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड में रहकर खुद काम करे।

Apple इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन

यह AI वियरेबल Apple के अन्य प्रोडक्ट्स जैसे iPhone और Apple Watch के साथ मिलकर काम कर सकता है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस स्टैंडअलोन भी होगा और जरूरत पड़ने पर दूसरे Apple डिवाइसेज का एक्सटेंशन भी बन सकेगा। इसका AI आसपास के माहौल को समझकर सुझाव दे सकता है, जैसे शोर वाले माहौल में जरूरी नोटिफिकेशन देना या यूजर की आदतों के हिसाब से रिमाइंडर सेट करना।

ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! भारत में सस्ते होंगे iPhone, सरकार के इस फैसले ने Apple को किया खुश

मार्केट में जगह बनाना होगी चुनौती

Apple के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस डिवाइस की सही मार्केट पोजिशनिंग होगी। वियरेबल और AI डिवाइस का मार्केट पहले से ही तेजी से बढ़ रहा है, जहां Google और OpenAI जैसी कंपनियां भी नए कॉन्सेप्ट्स पर काम कर रही हैं। ऐसे में Apple को यह साफ दिखाना होगा कि उसका AI वियरेबल दूसरों से अलग कैसे है और यूजर्स के लिए इसके रियल-लाइफ यूजेस क्या होंगे।

बता दें, प्रोजेक्ट अभी शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है और इसके 2027 के आसपास लॉन्च होने की अटकलें हैं। इस दौरान Apple को बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर इंटीग्रेशन जैसी चुनौतियों पर काम करना होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।