Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple warns users against user of Google Chrome app says it is not safe for users know details
ऐपल की वॉर्निंग से बढ़ी यूजर्स की टेंशन, मुश्किल में डाल सकते हैं गूगल के ऐप और क्रोम ब्राउजर

ऐपल की वॉर्निंग से बढ़ी यूजर्स की टेंशन, मुश्किल में डाल सकते हैं गूगल के ऐप और क्रोम ब्राउजर

संक्षेप:

ऐपल अनुसार गूगल के ऐप और क्रोम को यूज करने वाले iPhone और Mac यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। ऐपल का दावा है कि गूगल के ये टूल यूजर्स को ट्रैक कर सकते हैं। सेफ रहने के लिए ऐपल ने सफारी यूज करने की सलाह दी है।

Dec 09, 2025 10:23 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऐपल ने गूगल के ऐप और वेब ब्राउजर क्रोम को यूज करने वाले यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी की है। कंपनी के अनुसार गूगल के ऐप और क्रोम को यूज करने वाले iPhone और Mac यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। ऐपल का दावा है कि गूगल के ये टूल यूजर्स को ट्रैक कर सकते हैं और इसे बंद भी नहीं किया जा सकता। ऐपल की मानें, तो गूगल क्रोम यूजर्स को फिंगरप्रिंटिंग से प्रोटेक्ट नहीं करता। सुरक्षित रहने के लिए ऐपल उन यूजर्स को Safari ब्राउजर यूज करने का सुझाव दे रहा है, जो अपनी डिजिटल पहचान को छिपा कर रखना चाहते हैं।

फिंगरप्रिंटिंग से बनती है यूजर की यूनीक प्रोफाइल

कंपनी के लेटेस्ट मेसेज में फिंगरप्रिंटिंग पर खास जोर दिया गया है। ऐपल का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी यूजर के डिवाइस से अनरिलेटेड डीटेल्स को एकसाथ जोड़कर एक यूनीक प्रोफाइल बनाती है, जिसे ऐडवर्टाइजर्स पूरे वेब पर फॉलो कर सकते हैं। कुकीज में यूजर्स ऑप्ट-आउट कर सकते हैं, लेकिन फिंगरप्रिंटिंग यूजर्स को ऐसा कोई ऑप्शन नहीं देता। ऐपल का तर्क है कि यह इस ट्रेंड को चिंताजनक बनाता है क्योंकि अब गूगल ने इस पर बैन लगाने के अपने पहले के फैसले को पलट दिया है।

सफारी और फायरफॉक्स यूजर्स के लिए सेफ

ऐपल ने इस तरह की ट्रैकिंग को रोकने के लिए सफारी को यूज करने की सलाह दी है। कंपनी के अनुसार सफारी ऐडवर्टाइजर्स और वेबसाइट्स को यूजर्स के डिवाइस के कैरेक्टरस्टिक (विशेषताओं) के यूनीक कॉम्बिनेशन का यूज करके आपको ट्रैक करने के लिए 'फिंगरप्रिंट' बनाने से रोकता है। ऐपल के कहा कि सफारी यूजर के सिस्टम का एक सिंप्लिफाइल वर्जन दिखाता है, जिससे ट्रैकर्स को कई डिवाइस एक जैसे दिखाई देते हैं और इससे किसी एक यूजर को पहचानना मुश्किल हो जाता है। Firefox ने भी इसी तरह की रणनीति अपनाई है, जिससे पता चलता है कि यह बड़े स्तर पर एक इंडस्ट्री ट्रेंड बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:200MP के कैमरा वाला फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये कम हुई कीमत

गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स को सपोर्ट करता है सफारी

ऐपल सफारी के दूसरे प्रोटेक्टिव एलिमेंट्स के बारे में भी बात कर रहा है, जिनमें एआई-पावर्ड ट्रैकिंग प्रीवेंशन, मजबूत प्राइवेट ब्राउजिग टूल और ऐप्स या वेबसाइटों से की जाने लोकेशन ट्रैकिंग से सिक्योरिटी शामिल है। ऐपल के अनुसार क्रोम में ये सारे फीचर नहीं है। यूजर को परेशानी न हो इसके लिए ऐपल ने यह भी बताया कि सफारी गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स के साथ आसानी से काम करता है और गूगल के ऑफिस टूल्स तक पहुंचने के लिए क्रोम की आवश्यकता नहीं है।

(Photo: 9 to 5 mac)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।