खतरे में iPhone के करोड़ों यूजर्स, खुद ऐप्पल ने किया अलर्ट, हैकर्स ऐसे बना रहे निशाना
iPhone mercenary spyware: दुनियाभर के करोड़ों iPhone यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुद ऐप्पल ने कन्फर्म किया कि उसने उन सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजे हैं, जिन्हें लगभग 110 देशों में निशाना बनाया गया था। हैकर्स भाड़े के स्पाईवेयर से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Apple warned iPhone users about mercenary spyware attacks: दुनियाभर के करोड़ों iPhone यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुद Apple ने कंफर्म किया कि उसने कई देशों में उन ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेजा है जिनके डिवाइस को स्पाइवेयर से निशाना बनाए जाने की आशंका है। ऐप्पल ने कई पब्लिकेशन को कन्फर्म किया कि उसने गुरुवार को उन सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजे, जिन्हें लगभग 110 देशों में निशाना बनाया गया था। इन अलर्ट्स के जरिए, कंपनी ने यूजर्स को आज के समय के सबसे खतरनाक डिजिटल खतरों में से एक - 'मर्सिनरी स्पाईवेयर' (mercenary spyware) - से सावधान रहने के लिए कहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए डिटेल में बताते हैं…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
'भाड़े के स्पाईवेयर' से लोगों को निशाना बना रहे हैकर
रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल थ्रेट नोटिफिकेशन उन यूजर्स की मदद के लिए होते हैं जिन्हें शायद स्पाइवेयर अटैक का निशाना बनाया गया हो और इस बार यह ‘भाड़े के स्पाईवेयर’ के लिए था। ये ऑपरेशन रेगुलर साइबर क्राइम के मुकाबले बहुत एडवांस्ड होते हैं और अटैकर लोगों के एक ग्रुप और उनके डिवाइस को नुकसान पहुंचाने के लिए भारी रिसोर्स लगाते हैं। ऐप्पल ने यह भी कहा कि इन अटैक को करने और थोड़े समय के लिए चलाने में लाखों डॉलर खर्च होते हैं, जिससे ये लगभग अनट्रेसेबल हो जाते हैं।
हैकर्स के टारगेट पर इन प्रोफेशन के लोग
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स, पत्रकारों और पब्लिक रिपोर्टिंग का हवाला देते हुए, ऐप्पल ने कहा कि ये हमले सरकारी लोगों, प्राइवेट फर्मों और दूसरे लोगों से जुड़े हैं। और इस तरह के हमलों का टारगेट पत्रकार, नेता, एक्टिविस्ट, डिप्लोमैट जैसे बड़े लोग और दूसरे लोग होते हैं।
सेफ रहने के लिए क्या करें
अगर आपको कभी ऐप्पल थ्रेट नोटिफिकेशन मिलता है, तो आप अपने डिवाइस पर लॉकडाउन मोड चालू करें और ऐप्पल के बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। फर्म मदद के लिए एक्सपर्ट ऑर्गनाइजेशन से संपर्क करने की भी सलाह देती है, जैसे कि नॉन-प्रॉफिट एक्सेस नाउ द्वारा चलाई जाने वाली डिजिटल सिक्योरिटी हेल्पलाइन।
यूजर्स को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट रख सकते हैं ताकि वे नए सिक्योरिटी पैच से कवर रहें, और उन्हें पासकोड, टच ID, या फेस ID से लॉक रखें। इसके अलावा, आपके ऐप्पल अकाउंट के लिए एक मजबूत पासवर्ड के साथ टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू होना चाहिए, और टेंशन फ्री रहने के लिए स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन चालू करना चाहिए।




Black






