Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़apple Tap to Pay feature on iPhone is now available to users know all detail
डिजिटल पेमेंट का बदला अंदाज, कमाल का है ऐपल का यह नया फीचर, बहुत कुछ खास

डिजिटल पेमेंट का बदला अंदाज, कमाल का है ऐपल का यह नया फीचर, बहुत कुछ खास

संक्षेप:

डिजिटल पेमेंट के लिए ऐपल तगड़ा फीचर लाया है। इस नए फीचर का नाम Tap to Pay है। टैप टू पे की मदद से आईफोन पर ऐपल पे, कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ दूसरे डिजिटल वॉलेट के जरिए पेमेंट अक्सेप्ट किए जा सकते हैं।

Dec 10, 2025 10:02 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डिजिटल पेमेंट के लिए ऐपल तगड़ा फीचर लाया है। इस नए फीचर का नाम Tap to Pay है। कंपनी ने इसे करीब एक हफ्ते पहले सिंगापुर में शुरू किया था और अब यह हॉन्ग कॉन्ग में भी एंट्री कर चुका है। इससे इंडिपेंडेंट सेलर, छोटे मर्चेंट्स और बड़े रिटेलर्स को पेमेंट टर्मिनल के तौर पर आईफोन का यूजर करने की सुविधा मिल गई है। टैप टू पे की मदद से आईफोन पर ऐपल पे, कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ दूसरे डिजिटल वॉलेट के जरिए पेमेंट अक्सेप्ट किए जा सकते हैं। खास बात है कि ये सभी ट्रांजैक्शन एन्क्रिप्टेड होते हैं और ऐपल को इस बात की कोई जानकारी नहीं होती कि क्या खरीदा गया या किसने खरीदा है।

एक्सट्रा हार्डवेयर या क्रेडिट कार्ड मशीन की जरूरत नहीं

आईफोन पर टैप टू पे इस्तेमाल करने के लिए किसी एक्सट्रा हार्डवेयर या क्रेडिट कार्ड मशीन की जरूरत नहीं है। यह फीचर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को सुरक्षित रूप से वेरिफाइ करने के लिए एनएफसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। साथ ही यह पिन एंट्री को भी सपोर्ट करता है, जिसमें एक्सेसिबिलिटी ऑप्शन भी शामिल हैं।

फरवरी 2022 में यूएस में हुई थी शुरुआती

हॉन्ग कॉन्ग में एडियन, ग्लोबल पेमेंट्स, KPay और SoéPay पहले पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं, जो आईफोन पर टैप टू पे की सुविधा दे रहे हैं। ऐपल का कहना है कि यह सुविधा टैक्सी, रिटेल, फूड और बेवरेजेस समेज प्रोफेश्ननल सर्विसेज सहित प्रमुख क्षेत्रों में शुरू की गई है। ऐपल के टैप टू पे फीचर को यूज करने के लिए जरूरी है कि यूजर्स के पास आईफोन 11 या इससे बाद का आईफोन होना चाहिए। साथ ही यह भी जरूरी है कि आईफोन ऐप के लेटेस्ट ओएस पर काम करे ताकि वह एनएफसी टेक्नोलॉजी के जरिए पेमेंट ले सके। ‌

ये भी पढ़ें:एयरटेल और गूगल की पार्टनरशिप, टेस्क्ट मेसेजिंग में मिलेगा वॉट्सऐप वाला मजा

बताते चलें कि iPhone पर टैप टू पे को यूएसए में फरवरी 2022 में लॉन्च किया गया था और तब से अब यह दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में पहुंच चुका है। उम्मीद है कि यह जल्द भारत में भी उपलब्ध होगा।

(Photo: Mac Rumors)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।