सबसे तगड़ी डील: यहां लॉन्च प्राइस पूरे ₹22,000 सस्ता मिल रहा Apple का फास्टेस्ट चिप, 48MP कैमरे वाला सबसे पतला iPhone

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Apple का प्रीमियम डिजाइन के साथ आने वाला सबसे पतला और हल्का फोन इस समय 22,000 रुपए की बड़ी छूट पर बेचा जा रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत और कम हो सकती है। देखें पूरी डील:

iPhone air
₹1.19 लाख वाला iPhone Air अब ₹97,900 में

iPhone Air At Big Price Drop: अगर आप लंबे समय से Apple का iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कीमत देखकर पीछे हट जाते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है। Apple के सबसे पतले iPhone Air पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है। अमेजन पर स्लिम फोन 22,910 रुपए की छूट पर बेचा जा रहा है। iPhone Air सिर्फ कीमत की वजह से खास नहीं है। इसमें 6.5-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Apple का A19 चिपसेट, 12GB RAM और 48MP रियर कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद पतला डिजाइन है। आइए डिटेल में जानते हैं पूरी डील और फोन के फीचर्स के बारे में।

Amazon पर 22,910 रुपए सस्ता हुआ iPhone Air

Apple iPhone Air को कंपनी ने 1,19,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया था। अब Amazon पर यह फोन 97,900 रुपए में बेचा जा रहा है। यानी ग्राहकों को सीधे 22,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। ऐसे में प्रभावी कीमत 93,000 रुपए तक पहुंच सकती है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन भी मौजूद है।

पुराने फोन से भी बचेंगे पैसे

अगर आपके पास पहले से कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत और कम करने का मौका भी मिल सकता है। पुराने फोन की ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन के आधार पर 36,500 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। असली एक्सचेंज कीमत आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।

iPhone Air में मिलेंगी ये खासियतें

फोन में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए iPhone Air में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। iPhone Air में पीछे 48MP Fusion कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। iPhone Air में करीब 3,100mAh बैटरी दी गई है। फोन में 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

AI के मामले में भी iPhone Air पीछे नहीं है। इसमें Apple Intelligence के तहत Visual Intelligence, Clean Up, Genmoji, Writing Tools और Live Translation जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग से लेकर लिखने और दूसरी भाषा समझने तक के काम को आसान बनाते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़तगड़ी डील: यहां लॉन्च प्राइस पूरे ₹22,000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे पतला iPhone