Apple ला रहा पहला स्मार्ट होम हब, इसमें 6 इंच की चौकोर स्क्रीन, सामने आई लॉन्च डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Apple अपना पहला Smart Home Hub लाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसे 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6 इंच की चौकेर डिस्प्ले होगी। यह घर से अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए एक सेंट्रल यूनिट का काम करेगा।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Apple Smart Home Hub: ऐप्पल काफी समय से एक स्मार्ट होम हब पर काम कर रहा है और एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि अमेरिका की यह टेक कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, ऐप्पल का आने वाला होम डिवाइस 13 अक्टूबर को आ सकता है और उम्मीद है कि इसका डिजाइन मशहूर iMac G4 से इंस्पायर्ड होगा। इस स्मार्ट होम हब में 6-इंच की चौकोर डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह दो वर्जन में उपलब्ध हो सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल को टेबल पर रखने के लिए डिजाइन किया जाएगा, जबकि दूसरे वर्जन को सीधे दीवार पर लगाया जा सकेगा।

Apple’s First Smart Home Hub
Apple के आने वाले Smart Home Hub का डिजाइन मशहूर iMac G4 से इंस्पायर्ड होगा।

कहा जाता है कि टेबलटॉप मॉडल में गोल किनारों और काले बेजल के साथ पतला डिस्प्ले है। स्क्रीन एक गोल मेटल बेस के ऊपर लगी होगी, जो एक मेटल आर्म के माध्यम से जुड़ी होगी। मैकरुमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह डिजाइन iMac G4 के समान है, जिसका डिस्प्ले गुंबद के आकार के बेस के ऊपर लगाया गया था। आप स्क्रीन को आगे या पीछे झुकाने में भी सक्षम हो सकते हैं।

डिवाइस में बिल्ट-इन बैटरी नहीं होगी, इसका मतलब है कि इसे पावर से कनेक्ट करके रखना होगा। इसमें यूएसबी-सी पोर्ट का उपयोग होने की उम्मीद है और यह पारंपरिक पावर और वॉल्यूम बटन के बिना आ सकता है।

अकेले इतने सारे काम करेगा

कथित तौर पर ऐप्पल, इस डिवाइस को स्मार्ट होम के लिए सेंट्रल कंट्रोल पॉइंट के रूप में स्थापित कर रहा है। यूजर इसे कम्पैटिबल स्मार्ट होम अप्लायंसेस को कंट्रोल करने, फेसटाइम कॉल करने, इंटरकॉम-स्टाइल मैसेज भेजने, गाने बजाने और तस्वीरें देखने के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।

यूजर को आवाज और चेहरे से पहचानेगा

ऐप्पल के इस हब से पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस प्रदान करने की भी उम्मीद है। यह यूजर्स को उनकी आवाज या चेहरे के आधार पर पहचानेगा और अलग-अलग यूजर के इस्तेमाल करने पर उन्हीं के हिसाब से अलग-अलग कंटेंट दिखाएगा। ऐप्पल पर्सनल इन्फॉर्मेशन को स्क्रीन पर दिखाने से रोकने के लिए इसमें एक गेस्ट मोड भी शामिल कर सकता है।

कथित तौर पर डिवाइस को iPad, Apple Watch और Apple TV के एलिमेंट्स को कंबाइन करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ऐप्पल के सिरी इंटरफेस के साथ विजेट, ऐप्स, फोटो स्लाइड शो और अलग-अलग वॉच डिजाइन की सुविधा होगी। इस स्मार्ट हब में मैसेज, कैलेंडर, फोटो, फेसटाइम, नोट्स, रिमाइंडर, म्यूजिक और पॉडकास्ट सहित कई ऐप्पल ऐप उपलब्ध होने की उम्मीद है।

आप Amazon पर मिल रहे इन Apple प्रोडक्ट्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple ला रहा पहला स्मार्ट होम हब, इसमें 6 इंच की चौकोर स्क्रीन, सामने आई लॉन्च ड