लैंप जैसा दिखने वाला रोबोट बना रहा Apple, इसमें 7 इंच डिस्प्ले भी, ऐसा करेगा यूजर की मदद
Apple अब एक खास तरह के रोबोट पर काम कर रहा है, जो AI पर काम करेगा और रोजमर्रा के कामों में लोगों की मदद करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिखने में यह रोबोट एक पिक्सर लैंप जैसा होगा। इसमें एक मोटराइज्ड आर्म होगा, जिसपर 7 इंच का होरिजॉन्टल डिस्प्ले लगा होगा।
Apple अब एक खास तरह के रोबोट पर काम कर रहा है, जो AI पर काम करेगा और रोजमर्रा के कामों में लोगों की मदद करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल कथित तौर पर कई नए AI-पावर्ड टूल डेवलप कर रहा है, जिनमें एक घूमने वाला डिस्प्ले और अपग्रेडेड सिरी इंटीग्रेशन वाला टेबलटॉप रोबोट भी शामिल है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, इस रोबोट को ऐप्पल के 2027 प्रोडक्ट लाइन-अप के लिए पेश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे काम करेगा यह टेबलटॉप रोबोट और इसमें क्या-क्या खास मिलेगा...

पिक्सर लैंप जैसा दिखना रोबोट
गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, दिखने में यह रोबोट एक पिक्सर लैंप जैसा होगा। इसमें एक मोटराइज्ड आर्म होगा, जिसपर 7 इंच का होरिजॉन्टल डिस्प्ले लगा होगा। यह आर्म किसी भी दिशा में लगभग आधा फुट तक घूम, झुक और फैल सकता है, जिससे यह डिवाइस बातचीत, वीडियो कॉल या जानकारी देते समय कमरे में यूजर को फॉलो कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल के टेबलटॉप रोबोट का डिजाइन इस डिवाइस को मौजूदा स्मार्ट डिस्प्ले की तुलना में अधिक इंटरैक्टिव और रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
ऑटोमैटिक सब्जेक्ट ट्रैकिंग फीचर
कहा जा रहा है कि ऐप्पल फेसटाइम कॉल के दौरान ऑटोमैटिक सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे कैमरा यूजर्स की एक्टिविटीज पर नजर रख सकेगा। एक अन्य खास फीचर को भी डेवलप किया जा रहा है, जिसके तहत, iPhone वीडियो कॉल के दौरान रोबोट की पॉजीशन को दूर से कंट्रोल करने के लिए जॉयस्टिक की तरह काम कर सकता है। यह फीचर यूजर्स को डिवाइस को कंट्रोल करने में ज्यादा सुविधा प्रदान कर सकता है।
बताया जा रहा है कि इस AI-पावर्ड डिवाइस में रीडिजाइन किया गया सिरी का सपोर्ट मिलेगा। ब्लूमबर्ग का कहना है कि यह अपग्रेडेड असिस्टेंट कई लोगों के बीच बातचीत को सपोर्ट करेगा, पिछली बातचीत को याद रखेगा और रियल-टाइम में सुझाव देगा। ऐप्पल, सिरी को स्क्रीन पर एनिमेटेड उपस्थिति देने पर भी विचार कर रहा है, जिसके लिए मैक फाइंडर स्माइली फेस या मेमोजी-शैली के कैरेक्टर जैसे ऑप्शन्स पर विचार किया जा रहा है, जिन्हें इंटरनली "बबल्स" कहा जा रहा है।
कुल मिलाकर, इस टेबलटॉप रोबोट को सिर्फ एक डिस्प्ले से कहीं ज्यादा काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। गुरमन बताते हैं कि इसे रोजमर्रा के कामों को मैनेज करने, प्लान बनाने में मदद करने और इंटरैक्टिव कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिए डेवलप किया जा रहा है।
रोबोट अभी प्रोटोटाइप फेज में
रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल के AI, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डिजाइन डिपार्टमेंट कथित तौर पर नए टेबलटॉप AI पावर्ड डिवाइस पर काम कर रहे हैं। केविन लिंच, जो पहले ऐप्पल वॉच सॉफ्टवेयर और ऑटोमोटिव प्रोजेक्ट की देखरेख कर चुके हैं, इस पहल का नेतृत्व करने वालों में से एक बताए जा रहे हैं। हालांकि, गुरमन ने बताया कि रोबोट अभी प्रोटोटाइप फेज में है, और ऐप्पल की योजनाएं या समय-सीमाएं बदल सकती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि टेबलटॉप रोबोट को ऐप्पल की हार्डवेयर पाइपलाइन का हिस्सा बताया जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल अगले साल की शुरुआत में डिस्प्ले वाला एक स्मार्ट स्पीकर लॉन्च करने और नए ऐप्पल सिक्योरिटी सिस्टम की नींव रखने के लिए होम सिक्योरिटी कैमरे लाने की योजना बना रहा है। अन्य रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा चल रही है, जिनमें अमेजन के एस्ट्रो जैसा एक पहिए वाला होम असिस्टेंट और मैन्युफैक्चरिंग या रिटेल बैकरूम में इस्तेमाल के लिए एक बड़ी मैकेनिकल आर्म शामिल है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




