नहीं देखा होगा ऐसा iPhone, पहली बार मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले, ऐप्पल का सबसे स्पेशल मॉडल
2027 में iPhone के 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर ऐप्पल कुछ स्पेशल करने की तैयार कर रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले वाला आईफोन ला रही है, जो पहली बार किसी आईफोन में देखने को मिलेगा।

Apple अपनी लाइनअप में एक धांसू आईफोन मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी अपनी 20th एनिवर्सरी पर एक खास आईफोन लाने पर विचार कर रही है। ऐप्पल शायद ही कभी किसी बड़े मौके को बिना कुछ स्पेशल किए गुजरने देता है। 2027 में iPhone के 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस बात को लेकर पहले से ही काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी इस खास मौके पर क्या प्लान बना रही होगी। अब एक नई लीक में कुछ और जानकारी सामने आई है, और कम से कम डिस्प्ले के मामले में, यह ऐप्पल का बड़ा अपग्रेड होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग के साथ मिलकर बना रहा खास डिस्प्ले
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, ऐप्पल एनिवर्सरी मॉडल के लिए सैमसंग के साथ मिलकर एक कस्टम डिस्प्ले पर काम कर रहा है। इसमें दो बातें खास हैं। पहली यह कि पैनल से पोलराइजर लेयर हटाई जा सकती है, जिससे इसकी मोटाई कम करने और इसकी एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इंडस्ट्री में यह कोई पूरी तरह से नई बात नहीं है, लेकिन ऐप्पल ने iPhone पर पहले ऐसा कभी नहीं किया है।
डिस्प्ले के चारों किनारे थोड़े-थोड़े मुड़े हुए होंगे
दूसरी बात ज्यादा साफ नजर आती है। कहा जा रहा है कि इसके डिस्प्ले में 'क्वाड-कर्व्ड' डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें चारों किनारे थोड़े-थोड़े मुड़े हुए हैं। खबरों के मुताबिक, ऐप्पल खास तौर पर इसी डिवाइस के लिए इन किनारों के घुमाव को और बेहतर बना रहा है, हालांकि यह अभी भी साफ नहीं है कि ये घुमाव (कर्व) कितने ज्यादा होंगे।
पहली बार किसी आईफोन में मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले
दिलचस्प बात यह है कि अब तक ऐप्पल ने किसी भी iPhone में 'कर्व्ड डिस्प्ले' का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ऐप्पल कुछ हटके करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। iPhone 15 सीरीज से शुरुआत करते हुए, फोन के किनारे थोड़े ज्यादा घुमावदार बनाए गए ताकि फोन को हाथ में पकड़ने का अनुभव बेहतर हो सके; और iPhone 17 Pro मॉडल्स ने इस बदलाव को और आगे बढ़ाते हुए, एक ज्यादा स्मूद एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन पेश किया।
एक क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, जिसके साथ एक फ्लैट मिडिल फ्रेम हो, जैसा कि हम अभी भी कुछ चीनी फ्लैगशिप फोन में देखते हैं, ऐनिवर्सरी iPhone को ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकता है। और अगर ऐसा वाकई में होता है, तो यह हैरानी की बात नहीं होगी कि इसके तुरंत बाद एंड्रॉयड डिवाइस में भी ऐसे ही डिजाइन देखने को मिलें।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसी भी अफवाहें हैं कि Apple, Dynamic Island के कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे ले जाकर, एक 'ऑल-स्क्रीन' डिजाइन पर काम कर रहा है। हालांकि, मौजूदा टेक्नोलॉजी के साथ ऐसा करना, कहने में जितना आसान लगता है, असल में उतना है नहीं। उदाहरण के लिए, iPhone 18 Pro Max के डमी यूनिट्स से पहले ही यह हिंट मिल रहा है कि Dynamic Island का साइज लगभग 25% छोटा हो सकता है, और पहले सामने आए लीक से यह भी पता चलता है कि Face ID सिस्टम का कम-से-कम कुछ हिस्सा पैनल के नीचे शिफ्ट हो सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black









