2026 में तहलका! तीन Ultra डिवाइस के साथ प्रीमियम मार्केट पर कब्जा करेगा Apple; नए iPhone की कीमत-फीचर्स करेगी हैरान

Mar 09, 2026 11:40 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Apple 2026 में प्रीमियम मार्केट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी तीन नए Ultra डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिनमें फोल्डेबल iPhone, MacBook Ultra और नए AirPods शामिल हैं।

2026 में तहलका! तीन Ultra डिवाइस के साथ प्रीमियम मार्केट पर कब्जा करेगा Apple; नए iPhone की कीमत-फीचर्स करेगी हैरान

Apple अपने सबसे महंगे और एडवांस गैजेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Bloomberg’s Mark Gurman के मुताबिक कंपनी 2026 में प्रीमियम सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने वाली है और इसके लिए तीन नए Ultra डिवाइस पेश कर सकती है। जानकारी के अनुसार Apple एक फोल्डेबल iPhone, एक हाई-एंड MacBook और नए एडवांस AirPods पर काम कर रहा है। इन डिवाइस को कंपनी अपनी मौजूदा फ्लैगशिप लाइनअप से भी ऊपर की कैटेगरी में रख सकती है। यानी ये ऐसे प्रोडक्ट होंगे जो टेक्नोलॉजी और कीमत दोनों के मामले में सबसे आगे होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अब सिर्फ मिड-रेंज और फ्लैगशिप नहीं बल्कि “सुपर-प्रीमियम” कैटेगरी भी बनाना चाहता है। इसके जरिए कंपनी उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो सबसे नई और सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए ज्यादा कीमत देने को तैयार रहते हैं।

Apple की नई स्ट्रेटेजी

Apple अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को तीन अलग-अलग लेवल में बांटना चाहता है एंट्री लेवल, फ्लैगशिप और सुपर-प्रीमियम। एंट्री लेवल में कंपनी सस्ते प्रोडक्ट जैसे MacBook Neo और Apple Watch SE जैसे डिवाइस लाती है। वहीं फ्लैगशिप कैटेगरी में iPhone और MacBook Pro जैसे डिवाइस आते हैं। अब कंपनी एक नई Ultra कैटेगरी तैयार कर रही है, जिसमें सबसे महंगे और एडवांस फीचर्स वाले प्रोडक्ट शामिल होंगे। एप्पल का मकसद उन यूजर्स को आकर्षित करना है जो हाई-एंड टेक्नोलॉजी और एक्सक्लूसिव डिवाइस खरीदना पसंद करते हैं।

फोल्डेबल iPhone Ultra पर कर रहा काम

Apple फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोल्ड फोन की स्क्रीन बीच से फोल्ड होगी। इस फोन में बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर फोन और टैबलेट दोनों जैसा अनुभव ले सकेंगे। इसकी कीमत लगभग 2000 डॉलर (करीब 1.6 लाख रुपये) तक हो सकती है, जो इसे Apple का सबसे महंगा iPhone बना सकता है। इसके अलावा इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं।

MacBook Ultra भी आ सकता

Apple लैपटॉप सेगमेंट में भी बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। एप्पल एक हाई-एंड MacBook पर काम कर रही है, जिसे MacBook Ultra कहा जा रहा है। इस लैपटॉप में पहली बार टच OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह MacBook लाइनअप के लिए बड़ा बदलाव होगा क्योंकि अभी तक MacBook में टचस्क्रीन नहीं दी जाती। यह डिवाइस उन प्रोफेशनल यूजर्स को टारगेट करेगा जो हाई-परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स चाहते हैं।

AirPods Ultra भी हो सकते हैं लॉन्च

Apple अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स में भी नया एक्सपेरिमेंट करने का प्लान बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नए AirPods पर काम कर रही है जिनमें कैमरा या विजन-आधारित सेंसर हो सकते हैं। इन सेंसर की मदद से AirPods आसपास के माहौल को समझ पाएंगे और वॉयस असिस्टेंट को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेंगे।इससे AirPods सिर्फ म्यूजिक सुनने के लिए नहीं बल्कि स्मार्ट असिस्टेंट और AI फीचर्स के लिए भी इस्तेमाल हो सकते हैं। प्रीमियम डिवाइस आमतौर पर कम बिकते हैं लेकिन इन पर मुनाफा ज्यादा होता है। अगर Ultra कैटेगरी सफल होती है तो Apple हाई-एंड टेक मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।