अब गाने सुनना भी महंगा पड़ेगा, पॉपुलर कंपनी ने बढ़ाए इन दो सब्सक्रिप्शन के दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऐप्पल ने भारत में अब Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब इन सर्विसेस के सभी प्लान्स पहले से महंगे हो गए हैं। सबसे कम 10 रुपये की बढ़ोतरी स्टूडेंट प्लान में की गई है। देखें नई और पुरानी कीमतों की लिस्ट

apple music subscription price hike
apple music subscription price hike

हाल में Apple ने भारत में अपने MacBook और iPads की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कुछ मैकबुक मॉडल को बढ़ोतरी के बाद 1 लाख रुपये तक महंगे हो गए हैं। अब ऐप्पल ने लाइसेंसिंग की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए, भारत समेत दुनियाभर में अपने ऐप्पल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन प्लान और ऐप्पल वन सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ा दी हैं।

भारत में महंगा हुआ Apple Music सब्सक्रिप्शन

apple music subscription price hike

ऐप्पल इंडिया की अपडेटेड वेबसाइट के अनुसार, Apple म्यूजिक इंडिविजुअल सब्सक्रिप्शन की कीमत अब 139 रुपये प्रति माह है, जबकि Apple म्यूजिक फैमिली प्लान, जिसे Apple के फैमिली शेयरिंग के माध्यम से 5 अन्य लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है, अब इसकी कीमत 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे क्योंकि इसकी कीमत 179 रुपये से बढ़कर 229 रुपये प्रति माह हो गई है।

वहीं, स्टूडेंट सब्सक्रिप्शन की कीमत में 10 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत 59 रुपये प्रति माह से बढ़कर 69 रुपये प्रति माह हो गई है।

एक नजर में देखें ऐप्पल म्यूजिक प्लान की नई कीमत

इंडिविजुअल प्लान: कीमत 119 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 139 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसमें 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

फैमिली प्लान: कीमत 179 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 229 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

स्टूडेंट प्लान: कीमत 59 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Apple One सब्सक्रिप्शन की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं

apple music subscription price hike

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple One के इंडिविजुअल प्लान की कीमत 175 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये प्रति माह कर दी गई है। बताया जा रहा है कि फैमिली प्लान की कीमत 235 रुपये से बढ़कर 295 रुपये प्रति माह हो गई है, जबकि प्रीमियर सब्सक्रिप्शन की कीमत 899 रुपये से बढ़ाकर 995 रुपये कर दी गई है। हालांकि, ऐप्पल इंडिया के ऑफिशियल वेबपेज पर अभी भारतीय बाजार के लिए प्रीमियर प्लान नहीं दिख रहा है।

एक नजर में देखें ऐप्पल वन प्लान की नई कीमत

इंडिविजुअल प्लान: कीमत 175 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 195 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसमें 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

फैमिली प्लान: कीमत 235 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 295 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

प्रीमियर प्लान: कीमत 899 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 995 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसमें 96 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।