Apple का नया प्लान! अब इयरबड्स में मिलेगा AI का मजा, अगले साल बड़ा अपडेट

Dec 17, 2025 01:33 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेक कंपनी ऐपल अगले साल अपने Airpods मॉडल्स में ऐपल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का सपोर्ट दे सकती है। इस तरह यूजर्स को कई फीचर्स वॉइस कमांड पर मिलने लगेंगे। 

Apple का नया प्लान! अब इयरबड्स में मिलेगा AI का मजा, अगले साल बड़ा अपडेट

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple अगले साल ऐपल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रही है और इसके पॉप्युलर AirPods में भी इन AI फीचर्स का इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है। इसका सीधा मतलब यह है कि यूजर्स को iPhone के बिना सीधे एयरपॉड्स में ही AI बेस्ड फीचर्स मिलने लगेंगे और वे वॉइस या टच कमांड्स के साथ इन्हें यूज कर पाएंगे।

सम्बंधित सुझाव

MacRumors की रिपोर्ट में एक लीक्ड कोड के हवाले से सामने आया है कि अर्ली iOS 26 बिल्ड में AirPods को मिल रहे फीचर्स की जानकारी का पता चला है। इन फीचर्स के साथ ऐपल इंटेलिजेंस का फायदा ब्रैंड के वियरेबल्स में मिलने लगेगा और इनकी लिस्ट में लाइव ट्रांसलेट वगैरह पहले ही शामिल हैं। यूजर्स के लिए बाद में इन फीचर्स को एक्सपैंड किया जाएगा।

AirPods में मिल सकते हैं ये कमाल फीचर्स

ऐपल वियरेबल्स में जो फीचर्स मिलेंगे उनमें Visual Look Up, Contextual Reminders और ConversationBreakthroughVQA शामिल हो सकता है। Visual Look Up फीचर फिलहाल iPhone के कैमरा और Photos ऐप के जरिए काम करता है, जो किसी ऑब्जेक्ट, जगह या लैंडमार्क की पहचान कर जानकारी देता है। कोड से इशारा मिलता है कि AirPods भी इस फीचर को सपोर्ट कर सकते हैं या फिर इसके साथ इंटरेक्ट कर सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह सुविधा iPhone पर बेस्ड रहेगी या फिर Apple आने वाले दिनों में AirPods में कैमरा जैसे हार्डवेयर अपग्रेड के बारे में भी सोच रहा है। रिपोर्ट में Contextual Reminders फीचर का भी जिक्र है, जो AI की मदद से यूजर की लोकेशन और मौजूदा स्थिति को समझकर रिमाइंडर देगा। उदाहरण के तौर पर, यूजर कह सकता है कि जब मैं दुकान पर पहुंचूं तो ब्रेड खरीदने की याद दिलाना या जिम में होने पर पानी पीने का रिमाइंडर देना।

बता दें, AirPods में ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स अगले साल आ सकते हैं। देखना होगा कि ये फीचर्स लेटेस्ट मॉडल्स का हिस्सा बनते हैं या फिर पुराने AirPods को भी इसका फायदा मिलेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;