कैमरा वाले AirPods Pro लॉन्च कर सकता है ऐपल, मिलेगा सबसे यूनीक फीचर्स का सपोर्ट

Feb 10, 2026 05:02 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऐपल अपने नए वियरेबल्स को एक खास अपग्रेड दे सकता है और AirPods Pro इस साल कैमरा से लैस हो सकते हैं। हालांकि, यह फोटोग्राफी कैमरा नहीं होगा बल्कि IR बेस्ड कैमरा या सेंसर इसका हिस्सा होंगे।

कैमरा वाले AirPods Pro लॉन्च कर सकता है ऐपल, मिलेगा सबसे यूनीक फीचर्स का सपोर्ट

कैलिफोर्निया का टेक ब्रैंड Apple जल्द ही अपने AirPods Pro का नया वर्जन लॉन्च कर सकता है, जिसमें कैमरा या कैमरा जैसे सेंसर मिलने की संभावना है। हाल ही में सामने आए एक लीक के मुताबिक, यह अपग्रेडेड मॉडल इसी साल मार्केट में आ सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सम्बंधित सुझाव

Apple ने पिछले साल iPhone 17 सीरीज के साथ AirPods Pro 3 पेश किया था। अब मशहूर Apple टिप्स्टर Kosutami (@Kosutami_Ito) ने X पर दावा किया है कि ‘next AirPods Pro can see around you.’ इससे संकेत मिलता है कि आने वाले AirPods Pro आसपास के माहौल को समझ पाएंगे। यहां कैमरे का मतलब फोटो या वीडियो लेने वाला कैमरा नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इनमें IR (इन्फ्रारेड) बेस्ड कैमरा या सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है। इन सेंसर्स का मकसद visual intelligence से जुड़े फीचर्स को सपोर्ट करना होगा, जिससे डिवाइस यूजर के आसपास के एनवायरमेंट, मूवमेंट और कॉन्टेक्स्ट को पहचान सके।

सम्बंधित सुझाव

खास AI सिस्टम पर काम कर रहा है Apple

फीचर Apple की AI स्ट्रेटजी से मेल खाता है। Apple लंबे समय से ऐसे AI सिस्टम पर काम कर रहा है, जो यूजर के आसपास की स्थिति को समझकर स्मार्ट रिस्पॉन्स दे सके। कंपनी के CEO टिम कुक भी visual intelligence को Apple के AI रोडमैप का बड़ा हिस्सा बता चुके हैं।

नए वियरेबल की कीमत को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। टिप्स्टर के मुताबिक, नए AirPods Pro की कीमत मौजूदा AirPods Pro 3 के बराबर हो सकती है। हालांकि, नए हार्डवेयर फीचर्स के साथ कीमत पहले जितनी रहना थोड़ा मुश्किल लगता है। संभव है कि Apple मौजूदा मॉडल को बंद कर नया वर्जन उसी कीमत पर पेश करे, या फिर कीमत में बदलाव करे।

साल की दूसरी छमाही में हो सकता है लॉन्च

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Apple आमतौर पर अपने नए AirPods को सितंबर में iPhone लॉन्च इवेंट के दौरान पेश करता है। इसके अलावा, कंपनी Pro मॉडल्स में बड़े बदलाव करीब तीन साल के इंटरवल में करती है, जिससे माना जा रहा है कि यह एक लिमिटेड लेकिन बड़ा अपग्रेड हो सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।