iPhone यूजर्स की मौज! मिलेगी बस-ट्रेन की लाइव जानकारी; Apple Maps का नया फीचर
Apple Maps में भारत के लिए Transit सपोर्ट उपलब्ध होना शुरू हो गया है, जिससे यूजर्स पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूट, डिपार्चर टाइम और कनेक्शन देख सकेंगे। आइए इस बारे में बताते हैं।

भारत में iPhone और अन्य Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Apple Maps में अब Transit ऑप्शन का सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा की बेहतर प्लानिंग कर सकेंगे। Gadgets 360 ने अपनी रिपोर्ट में इस इस फीचर के अवेलेबल होने की जानकारी दी है, हालांकि Apple ने अभी तक भारत में इसके ऑफीशियल रोलआउट की घोषणा नहीं की है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Apple Maps का Transit फीचर यात्रियों को बस और ट्रेन जैसे सपोर्टेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑप्शंस के डायरेक्शंस और कनेक्शन की जानकारी देगा। यूजर्स किसी जगह तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रूट देख सकेंगे और उपलब्ध सेवाओं के अराइवल और डिपार्चर टाइम की जानकारी भी यहीं चेक कर सकेंगे। कुछ क्षेत्रों और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में किराये की जानकारी भी दिखाई जा सकती है। यानी आपको ऐसे किसी भी सफर में परेशान नहीं होना पड़ेगा, जो आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से करने वाले हैं।
रियल-टाइम में मिल सकती है यात्रा की जानकारी
Transit फीचर की सबसे खास बात यह है कि Apple Maps सपोर्टेड सेवाओं के लिए रियल-टाइम ट्रांसपोर्ट इन्फॉर्मेशन भी दिखा सकता है। इसमें बस या ट्रेन की मौजूदा स्थिति और सर्विस में आने वाली रुकावटों की जानकारी शामिल हो सकती है। इसके अलावा, यूजर्स को अपने स्टॉप के पास पहुंचने पर अलर्ट भी मिल सकते हैं, जिससे सफर के दौरान स्टेशन या बस स्टॉप छूटने की संभावना कम होगी।
Transit Nearby से आसान होगी रोजाना की यात्रा
Apple Maps में Transit Nearby ऑप्शन भी काम का साबित हो सकता है। इसके जरिए यूजर्स अपने आसपास उपलब्ध पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं और उनके डिपार्चर टाइम की जानकारी देख सकेंगे। साथ ही, ऐप प्रमुख ट्रांजिट लाइन्स को एक अलग मैप मोड में दिखा सकता है। इस तरह यूजर्स अपनी यात्रा को किसी खास departure या arrival time के अनुसार भी प्लान कर सकेंगे। रोजाना इस्तेमाल होने वाली बस या ट्रेन लाइनों को पिन करने की सुविधा भी Transit एक्सपीरियंस को ज्यादा सुविधाजनक बना सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पेमेंट की सुविधा भी आ सकती है काम
Apple Maps Transit कुछ देशों और चुनिंदा ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ट्रांजिट पेमेंट सपोर्ट भी प्रदान करता है। उपलब्ध सुविधा के आधार पर यूजर्स Apple Pay, Apple Wallet में compatible transit card जोड़कर या संबंधित ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के ऐप के जरिए भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, भारत में यह सुविधा किन शहरों और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के लिए उपलब्ध होगी, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संकेत मिले हैं कि Apple Pay भी भारत में लॉन्च हो सकता है।





Black






