Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple iPhone 20 expected to come with next gen solid state haptic buttons may launch in 2027
iPhone 20 सीरीज में दिख सकता है अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन चेंज, बहुत कुछ खास

iPhone 20 सीरीज में दिख सकता है अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन चेंज, बहुत कुछ खास

संक्षेप:

ऐपल की नई स्मार्टफोन सीरीज- iPhone 20 की चर्चा शुरू हो गई है। टिपस्टर के अनुसार कंपनी नए आईफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने पर काम कर रही है, जिसके तहत हर मैकेनिकल बटन को एडवांस्ड सॉलिड-स्टेट हैप्टिक कंट्रोल से बदला जा सकता है।

Mon, 3 Nov 2025 09:16 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Apple iPhone 17 Series को लॉन्च हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। इसी बीच ऐपल की नई स्मार्टफोन सीरीज- iPhone 20 की चर्चा शुरू हो गई है। चीनी टिपस्टर सेत्सुना डिजिटल के वीबो पोस्ट के अनुसार कंपनी नए आईफोन्स डिजाइन में बड़ा बदलाव करने पर काम कर रही है, जिसके तहत 2027 तक उसके डिवाइस के हर मैकेनिकल बटन को एडवांस्ड सॉलिड-स्टेट हैप्टिक कंट्रोल से बदला जा सकता है।

अगर ऐसा हुआ, तो iPhone 20 सीरीज नॉर्मल क्लिक-बटन को पूरी तरह से रिमूव करके एक आसान और टच-बेस्ड सिस्टम को अपनाने वाली पहली जेनरेशन होगी, जो वाइब्रेशन फीडबैक का इस्तेमाल करके बटन को प्रेस करने जैसा फील देगी। इसे एक ऐसे बटन के रूप में समझें जो असल में मूव नहीं करता, फिर भी ऐसा लगता है जैसे मूव कर रहा है।

प्रोटोटाइप डिवाइसेज में अच्छे से काम कर रही है टेक्नोलॉजी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल ने अपनी सॉलिड-स्टेट बटन टेक्नोलॉजी के लिए टेस्टिंग और फंक्शनल वेरिफिकेशन फेज पहले ही पूरा कर लिया है, जिससे पता चलता है कि यह अब प्रोटोटाइप डिवाइसेज में अच्छे से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी 2027 में iPhone 20 के लॉन्च से पहले बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है, जिससे इंजीनियरों को यूजर्स के हाथों में आने से पहले टैक्टाइल सेंसेशन और ड्यूरेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए कुछ साल का समय मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:सैमसंग फैन्स के लिए खुशखबरी, आ रहा एक और नया फोन, मिल सकते हैं कमाल के फीचर

उस समय तक iPhone के सभी फिजिकल कंट्रोल, जिनमें पावर बटन, वॉल्यूम रॉकर, ऐक्शन बटन और यहां तक कि डेडिकेटेड कैमरा कंट्रोल भी शामिल हैं, मेकैनिकल मूवमेंट से हटकर सिमुलेटेड हैप्टिक क्लिक पर स्विच हो जाएंगे। फिजिकली प्रेस करने की बजाय, ये नए बटन रियल बटन को दबाने का एहसास पैदा करने के लिए लोकलाइज्ड वाइब्रेशन पर निर्भर होंगे। यह ठीक वैसे ही जैसे Apple का Taptic Engine अपने होम बटन या ट्रैकपैड के लिए करता है।

ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹3 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का फोन, कीमत देखते ही करेंगे ऑर्डर

2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ शुरू होगा बदलाव

यह बदलाव रातोंरात नहीं होगा। सेत्सुना डिजिटल के अनुसार यह बदलाव 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ शुरू होगा, जो मौजूदा हार्डवेयर और फुल सॉलिड-स्टेट सेटअप के बीच एक ब्रिज का काम कर सकता है। कैमरा कंट्रोल बटन को इस बदलाव से गुजरने वाला पहला बटन बताया जा रहा है, जो एक सिंप्लिफाइड प्रेशर-सेंसिंग डिजाइन को अपनाएगा और मौजूदा कैपेसिटिव टच लेयर को हटा देगा।

(Photo: The Verge)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।