
इंतजार खत्म! आ गया iPhone 17, सेल्फी कैमरा को मिला सबसे बड़ा अपग्रेड; इतनी है कीमत
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने अपने सबसे बड़े एनुअल इवेंट ‘Awe dropping’ में नए iPhone 17 सीरीज मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं। इस साल खास इनोवेशंस और डिजाइन में बदलाव देखने को मिले हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दुनिया के सबसे बड़े टेक ब्रैंड्स में से एक Apple की ओर से ग्लोबल मार्केट में iPhone 17 लाइनअप लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में तीन नए मॉडल्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। नए डिवाइसेज से कंपनी ने पर्दा आज उठाया है लेकिन इनसे जुड़े लीक्स लंबे वक्त से सामने आ रहे थे। नई iPhone 17 सीरीज में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर आधारित कई इनोवेशंस देखने को मिले हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नए iPhone 17 मॉडल को कंपनी लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज, ब्लैक और वाइट, कुल पांच कलर ऑप्शंस में लेकर आई है। इसमें 6.3 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट ProMotion सपोर्ट और 3000nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें सेरामिक शील्ड 2 के साथ तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेसिस्टेंस का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा। इसमें A19 (3nm) चिप मिलता है, जो पिछले डिवाइस के मुकाबले कहीं ज्यादा फास्ट होगा और यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है।
बेहतर बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग
ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ iOS 16 में विजुअल इंटेलिजेंस और लाइव ट्रांसलेशन जैसे खास विकल्प दिए जाएंगे। नए चिपसेट के साथ कंपनी iPhone 16 के मुकाबले 8 घंटे ज्यादा का वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा कर रही है। इसके अलावा फोन 20 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। बैक पैनल पर 48MP मेन और 12MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है और बेहतर 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी इसका हिस्सा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा बना हाइलाइट
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में सेंटर स्टेज 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी सेंसर को गोल के बजाय चौकोर कर दिया है, ऐसे में सेल्फी में कई चेहरे होने पर इसे क्लिक करने के लिए फोन घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स आसानी से एक ही कैमरा से तीन अलग-अलग ओरिएंटेशन में सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। बता दें, पिछले मॉडल की तरह ऐक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल्स भी इसमें मिलते हैं।
इतनी रखी गई है iPhone 17 की कीमत
भारतीय मार्केट में iPhone 17 के बेस मॉडल (256GB) के लिए इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। इसे कई कलर ऑप्शंस- लेवेंडर, सेज, मिस्ट ब्लू, वाइट और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black








